पूर्णिया बिहार 21 सितंबर26 *गुलाबबाग से 135 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा रामदेव के जयकारे के साथ कानकी धाम रवाना, महापौर विभा कुमारी ने दिखाई हरी झंडी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार |* रविवार की देर रात शहर के गुलाबबाग से आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ के तत्वावधान में 135 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और बाबा रामदेव के गगनभेदी जयकारों के साथ पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर स्थित प्रसिद्ध कानकी धाम के लिए पैदल रवाना हुआ।
*महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने बढ़ाया हौसला, बांटा शरबत-पानी*
यात्रा को रवाना करने के लिए पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी और समाजसेवी जितेंद्र यादव (बायसी डांगराहा) स्वयं मौके पर पहुंचे। दोनों ने श्रद्धालुओं के साथ कुछ दूर तक पैदल चलकर उनका हौसला बढ़ाया और ठंडा पानी, जूस व शरबत वितरित कर यात्रा के मंगलमय होने की कामना की। भक्ति गीतों से पूरा गुलाबबाग परिसर भक्तिमय हो उठा।
*भादो महोत्सव में उमड़ेगा जनसैलाब*
महापौर विभा कुमारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को कानकी धाम में बाबा रामदेव का ऐतिहासिक भादो महोत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। इसमें पूर्णिया, कोसी-सीमांचल सहित पड़ोसी राज्यों से लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। गुलाबबाग से हर साल निकलने वाला यह पैदल जत्था हमारी सांस्कृतिक परंपरा की पहचान है।
जितेंद्र यादव ने कहा, आस्था की इस यात्रा में सेवा करना सौभाग्य की बात है। बाबा रामदेव सभी की यात्रा सुरक्षित और सुखद रखें। इस मौके पर रमेश पारीक, नारायण लोहिया, अमित बोरर, सुमित लोहिया, अरविंद जायसवाल, संतोष गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
More Stories
कौशाम्बी 21सितंबर 26*सरसवां ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन*
लखनऊ 21 सितंबर 26**योगी सरकार में यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार*
उन्नाव 21 सितंबर 26*पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के विजेता हुए पुरस्कृत