पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 पूर्णिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी तेज, DM अंशुल कुमार ने दिए निर्देश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार ।* समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह अभियान जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
*Date-wise Action Plan बनाने का निर्देश*
बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए तिथिवार कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
*आशीर्वाद के दीये से होगी शुरुआत*
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की संध्या ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत पूर्णिया के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत सरकार भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और प्रमुख टोला क्षेत्रों में सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जाएगा।
*स्कूलों में चित्रकला-भाषण और नुक्कड़ नाटक*
अभियान के दौरान जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में सेवा चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही पिछले 25 वर्षों के सेवाकाल और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा।
बैठक में सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, DRDA निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, DPRO सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे, जबकि प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
[15/09, 21:27] Mohammad Irfan Kamil Purnia Bihar: पूर्णिया बिहार 15 सितंबर26 *पूर्णिया में PM पोषण योजना का धमाका: मंत्री लेशी सिंह ने किया वृक्षारोपण और तिथि भोजन का शुभारंभ*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार ।* मंगलवार को मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा में शिक्षा विभाग की एक अनोखी पहल देखने को मिली। पी.एम. पोषण योजना के तहत वृक्षारोपण सह तिथि भोजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
*मंत्री लेशी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग श्रीमती लेशी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल बन गया।
*पोषण से पढ़ाई तक, मंत्री ने की सराहना*
इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने विद्यालय परिवार और जिला प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम और सामुदायिक सहभागिता की भावना बढ़ती है।
*DEO ने बताया योजना का महत्व, बच्चों को मिला सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पी.एम. पोषण योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है।
कार्यक्रम के समापन पर माननीय मंत्री महोदया द्वारा शिक्षा और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन का औचक धावा: केंद्रीय मालखाना में हड़कंप, मादक पदार्थों पर सख्त निर्देश*
कानपुर देहात 16 सितंबर 2026*प्रशिक्षण प्राप्त महिला एवं पुरुष बन्दियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र,
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26* गुलाबबाग में 13 दिवसीय महागणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन*