September 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन का औचक धावा: केंद्रीय मालखाना में हड़कंप, मादक पदार्थों पर सख्त निर्देश*

पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन का औचक धावा: केंद्रीय मालखाना में हड़कंप, मादक पदार्थों पर सख्त निर्देश*

पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन का औचक धावा: केंद्रीय मालखाना में हड़कंप, मादक पदार्थों पर सख्त निर्देश*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पुणे डिविजन बिहार

पूर्णियां बिहार। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन एक्शन मोड में हैं। 15 सितंबर ‌को SSP महोदय डॉक्टर शौर्य सुमन द्वारा पुलिस केंद्र पूर्णिया स्थित केंद्रीय मालखाना का औचक भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसके बाद मालखाना में हड़कंप मच गया।

*सुरक्षा व्यवस्था और जब्त माल की ली तलाशी*

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने मालखाना की सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न मामलों में जब्त मादक पदार्थों के रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

*SSP का सख्त फरमान – कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं*

SSP डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखा जाए ताकि किसी भी प्रकार की क्षति या गड़बड़ी न हो।

उन्होंने विभिन्न कांडों में जब्त किए गए मादक पदार्थों के त्वरित और नियमानुकूल विनष्टीकरण की दिशा में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
साथ ही मालखाना प्रभारी को सभी जब्त सामानों का डिजिटल और भौतिक रिकॉर्ड पूरी तरह से अपडेट रखने हेतु सख्त निर्देश दिया गया है।

*क्या है मायने?*

SSP के इस औचक निरीक्षण से साफ है कि अब पूर्णिया पुलिस में लापरवाही की कोई जगह नहीं है। जब्त माल के रख-रखाव और निष्पादन में पारदर्शिता लाने के लिए SSP खुद मैदान में उतर गए हैं।

Taza Khabar