पंजाब में सरकार बनते ही पत्रकारों के लिए आवास प्रदान किये जायेंगे : ओमप्रकाश भुक्करका
भ्रष्टाचार करने वालों की जांच करवाई जायेगी : ओमप्रकाश भुक्करका
अबोहर, 11 फरवरी (शर्मा): लोकसभा संसदीय क्षेत्र फिरोजपुर के तहत आते सभी 9 विधानसभा हल्कों के भाजपा के सह प्रभारी ओमप्रकाश भुक्करका ने आज चाननमल स्वीट हाऊस पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा गठबंधन सत्ता में आयेगा। नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को अबोहर में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही शहर में जो विकास के नाम पर घपले हुए हैं उसकी जांच करवाई जायेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया था। इसे अलावा स्वास्थ्य कार्ड का भी सैंकड़ों लोगों को लाभ मिला है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनते ही पत्रकारों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेंगी। पत्रकारों को आवास भी प्रदान किये जायेंगे। मोदी के आने में फिरोजपुर, फाजिल्का व अबोहर बल्लुआना में भाजपा की जीत होगी।
उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से लोगों से अपील की कि इस बार पंजाब में भाजपा की सरकार लायें। क्योंकि पहले वाली सरकारों ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है। यदि भाजपा सरकार आयेगी तो पंजाब के साथ-साथ अबोहर में इंडस्ट्री लगाई जायेगी जिससे सभी को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर उनके साथ विष्णु भगवान डेलू विशेषतौर पर मौजूद थे।
फोटो: 4, पत्रकारों को सम्बोधित करते ओमप्रकाश भुक्करका।

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत