कार सहित पकड़े गए पोस्त आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 11 फरवरी (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी सज्जन सिंह ने 8 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़े गए आरोपी कार चालक रामचंद्र पुत्र बाल कृष्ण वासी बजीतपुर कटियांवाली, जै सिंह पुत्र राम सिंह वासी सरदार शहर वासी चुरू हालाबाद अबाद करनी नगर थाना बिछवाल, जिला बीकानेर को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी सज्जन सिंह, सबइंस्पैक्टर रविंद्र शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी कल्लरखेड़ा खड़ी थी। सामने से एक आल्टो कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में से 8 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामचंद्र पुत्र बाल कृष्ण वासी बजीतपुर कटियांवाली, जै सिंह पुत्र राम सिंह वासी सरदार शहर वासी चुरू हालाबाद अबाद करनी नगर थाना बिछवाल, जिला बीकानेर के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मुकदमा नं. 22, 8.2.2022 भांदस की धारा 15, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त