मुजफ्फरनगर12सितंबर 26*हिंदू संगठन के नाम पर दलाली और अवैध उगाई कर रहे नेता के खिलाफ कार्यवाही की मांग* ,,,,,
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
** जिलाध्यक्ष बोले- कहीं भी दलाली करते हुए मिला तो करेंगे इलाज..
मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठन के नाम पर दलाली और अवैध उगाई कर रहे नेता के खिलाफ कार्यवाही की मांग, जिलाध्यक्ष बोले- कहीं भी दलाली करते हुए मिला तो करेंगे इलाज l हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने अपने ही संगठन के पूर्व कार्यकर्ता प्रहलाद पाहूजा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीओ सिटी से शिकायत की है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संगठन से निष्कासित किए जाने के बाद भी प्रहलाद पाहूजा कथित तौर पर हिंदू युवा वाहिनी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों पर दबाव बना रहा है और अवैध वसूली तथा दलाली कर रहा है। संगठन ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत के साथ कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे हैं और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रहलाद पाहूजा को पूर्व में संगठन की गतिविधियों के विपरीत आचरण, जमीन और प्लॉटों पर कथित अवैध कब्जे, फर्जीवाड़े और अवैध वसूली जैसे आरोपों के चलते संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। आरोप है कि इसके बाद उसने ‘राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी’ के नाम से एक अलग संगठन खड़ा कर लिया और अब हिंदू युवा वाहिनी के नाम का कथित तौर पर दुरुपयोग कर लोगों में भय पैदा करते हुए वसूली की कोशिश कर रहा है।
पदाधिकारियों ने दावा किया कि हिंदू युवा वाहिनी एक पंजीकृत संगठन है और संगठन के नाम का ट्रेडमार्क भी उनके पास है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद प्रहलाद पाहूजा कथित रूप से संगठन के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर दलाली तथा समाज विरोधी बयानबाजी कर रहा है।
हिंदू युवा वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी अतुल अहलावत ने आरोप लगाया कि प्रहलाद पाहूजा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एआई से तैयार की गई कथित फर्जी तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे आम लोगों को भ्रमित किया जा सके। उन्होंने प्रशासन से मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की चौधरी अतुल अहलावत ने कहा कि संगठन किसी भी व्यक्ति को उसके नाम का दुरुपयोग कर दलाली या अवैध वसूली नहीं करने देगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रहलाद पाहूजा या उससे जुड़े लोग कहीं हिंदू युवा वाहिनी के नाम का इस्तेमाल करते हुए मिले तो संगठन अपने स्तर से भी इसका विरोध करेगा। हालांकि, उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘इलाज’ शब्द को लेकर भी पुलिस-प्रशासन से कानून के दायरे में कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया कि प्रहलाद पाहूजा पर लगाए गए आरोपों से संबंधित कई दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उनका कहना है कि सीओ सिटी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है । वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी और जिलाध्यक्ष चौधरी अतुल अहलावत ने प्रशासन से मांग की कि संगठन के नाम और पहचान का कथित दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार के भ्रम या दबाव का सामना न करना पड़े । फिलहाल, प्रहलाद पाहूजा की ओर से इन आरोपों पर कोई पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो

More Stories
झाँसी 12सितंबर 26*हमारा बुन्देलखण्ड हमें वापस दो, राम कौ कौल अभियान अनशन एवं सत्याग्रह
रायगड 12 सितंबर 26*उरणच्या मोरा जेट्टी येथे पारंपरिक श्री सत्यनारायण महापूजा; मच्छीमार बांधवांच्या सुख-समृद्धीसाठी प्रार्थना
मथुरा 12 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*