September 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 12 सितंबर 26*रतनपुरी क्षेत्र में राकिब की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी तबस्सुम*.

मुजफ्फरनगर 12 सितंबर 26*रतनपुरी क्षेत्र में राकिब की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी तबस्सुम*.

मुजफ्फरनगर 12 सितंबर 26*रतनपुरी क्षेत्र में राकिब की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी तबस्सुम* *और उसके कथित प्रेमी शाहरुख*को किया गिरफ्तार***

लोकेन्द्र गौतम की रिपोर्ट,, यूपीआजतक 

मुजफ्फरनगर 12 सितंबर 26 रतनपुरी थाना क्षेत्र में हुई युवक राकिब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने राकिब को नशीली दवा दे दी थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से रैपर के साथ दो नशीली गोलियां भी बरामद की हैं *। पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा* पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान इस पूरी कार्रवाई का ब्यौरा सामने रखा। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर को रतनपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले वादी ने थाने में लिखित तहरीर दी थी। वादी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी पुत्रवधू तबस्सुम ने अपने कथित प्रेमी शाहरुख के साथ मिलकर उसके बेटे राकिब की हत्या कर दी है

Taza Khabar