पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णिया बिहार ।* जिला प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने की कवायद में जुटा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में लिपिकों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पशुपालन कार्यालय के सभागार में किया गया। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 एवं 12 सितंबर 2026 तक चलेगा। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लिपिकों को निर्देशित किया कि वे इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने विभागीय कार्यों का निष्पादन नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) विनय कुमार एवं जिला स्थापना उप समाहर्ता इन्द्रजीत कुमार ने लिपिकों को प्रशासनिक एवं वित्तीय नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बिहार सेवा संहिता, विभागीय कार्यवाही, बिहार पेंशन नियमावली, बिहार सरकारी सेवा नियमावली तथा बिहार वित्तीय नियमावली के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को सरकार के नवीनतम दिशा-निर्देशों एवं अद्यतन कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।
जिला प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य लिपिकों की कार्यक्षमता और दक्षता में वृद्धि करना है, ताकि आम जनता से जुड़े सरकारी कार्यों का निष्पादन अधिक सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो सके।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर26 *गुलाबबाग का गणपति मेला : एक सदी पुरानी विरासत की नई पहचान*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*