*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 10 सितंबर 26**Fake कॉल से 73 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, घंटों ठग ने किया हाउस अरेस्ट*
कानपुर नगर *सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गंगापुर, यशोदा नगर में साइबर ठगों ने 73 वर्षीय पैरालाइसिस मरीज तेज नारायण सिंह को कथित तौर पर आर्मी अधिकारी बनकर घंटों फोन और वीडियो कॉल के जरिए गुमराह कर घर में ही नजरबंद रहने को मजबूर कर दिया।*
*अज्ञात नंबर से लगातार संपर्क कर बुजुर्ग को इस कदर भयभीत किया गया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहमे बुजुर्ग ने जब मामले की जानकारी बेटे को दी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। बेटे ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे क्षेत्रीय चौकी जाने की सलाह दी गई।*
*पीड़ित परिवार का आरोप है कि चौकी पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देने के साथ प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन चौकी प्रभारी घंटों मीटिंग में होने की बात कहकर मामले से किनारा करते रहे। वहीं चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर यह कहकर पीड़ित को चलता कर दिया कि ‘ऐसी फेक कॉल आती रहती हैं, परेशान न हों।’*
*साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच एक बुजुर्ग पैरालाइसिस मरीज को घंटों डराने और मानसिक रूप से परेशान करने वाली घटना को लेकर क्षेत्रीय पुलिस की कथित उदासीनता भी सवालों के घेरे में है। हालांकि क्षेत्रीय लोगों ने परिवार को समझाते हुए अज्ञात नंबरों से आने वाली फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत न करने की सलाह दी, पीड़ित सहमे परिवार ने ली राहत की सांस*

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर26 *गुलाबबाग का गणपति मेला : एक सदी पुरानी विरासत की नई पहचान*
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case