आगरा9 सितम्बर 26*प्रेमी के लिए किन्नर से लड़की बनी, 3 सर्जरी कराईं, शादी से मुकरा तो खुला बड़ा राज
आगरा में 20 वर्षीय किन्नर ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, प्रेमी ने उससे कहा था कि सर्जरी कराकर लड़की बन जाओ, इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। प्रेमी की बात पर भरोसा कर उसने तीन सर्जरी कराईं और करीब 3 लाख रुपये खर्च किए। सर्जरी के बाद किन्नर से लड़की बनी, महीनों तक दर्द सहने के बावजूद जब शादी की बात आई तो प्रेमी मुकर गया।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने करीब डेढ़ साल तक यह बात उससे छिपाकर रखी। किन्नर का आरोप है कि प्रेमी ने उससे करीब 10 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।
पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि आज उसके पास न प्रेमी का प्यार है, न शादी हुई और न ही उसके दिए हुए पैसे वापस मिले। मामले में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
रीवा 9 सितंबर 26*उपचार व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए लगातार किए जा रहे हैं प्रयास*
हल्द्वानी9 सितंबर 26*भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक*
नई दिल्ली 9 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बुधवार, 09 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*