पूर्णिया बिहार 27 अक्टूबर26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानकीनगर लूट कांड के दो आरोपी मधेपुरा से गिरफ्तार, लूटे गए रुपए और बाइक बरामद*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया / जानकीनगर थाना काण्ड संख्या-320/26, दिनांक-21.10.26 धारा-309(6) भा०न्य०सं० के तहत तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के क्रम में शंकरपुर थाना क्षेत्र के कजरा गांव के मोहम्मद इजहार, उम्र 22 वर्ष, पिता मोहम्मद इदरिश एवं मोहम्मद नौशाद, उम्र 21 वर्ष, पिता मोहम्मद मुबारक की संलिप्तता उजागर हुई थी। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई।
*छापेमारी कर की गई गिरफ्तारी*
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन पूर्णिया के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कांड के दोनों अप्राथमिकी अभियुक्त कजरा स्थित अपने घर पर मौजूद हैं और छापेमारी करने पर गिरफ्तारी संभव है। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों के घर पर बारी-बारी से छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मोहम्मद इजहार, उम्र 22 वर्ष, पिता मोहम्मद इदरिश, पता-कजरा निशिहरपुर, वार्ड-2, थाना-शंकरपुर, जिला-मधेपुरा एवं मोहम्मद नौशाद, उम्र 21 वर्ष, पिता मोहम्मद मुबारक, पता-कजरा, वार्ड नं० 10, थाना-शंकरपुर, जिला-मधेपुरा के पास से लूट का नगद 5,400 रुपये, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक मोबाइल तथा एक पर्स बरामद किया गया। पर्स में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस एवं तीन फोटो भी बरामद हुए। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
मथुरा 27 अक्टूबर 26*लक्ष्मी नगर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
नई दिल्ली 27 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
नई दिल्ली 27 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*