रीवा 9 सितंबर 26*उपचार व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए लगातार किए जा रहे हैं प्रयास*
*डिप्टी कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय और संजय गांधी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण*
रीवा। रोगियों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा संजय गांधी हॉस्पिटल जिला चिकित्सालय तथा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निरीक्षण के लिए राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करके उपचार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस क्रम में डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र तिवारी ने जिला चिकित्सालय तथा शासकीय संजय गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों अस्पतालों में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है। पुराने बेडशीट बदले गए हैं। उपचार व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए, वार्डों का भ्रमण करके भर्ती मरीजों तथा उनके परिजन से अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन डॉक्टर मनोज इंदुरकर और संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर प्रियंक शर्मा व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। संजय गांधी अस्पताल के वार्ड में आज परिजनों की भीड़ भाड़ कम रही। एक रोगी के साथ केवल एक ही परिजन को रहने की अनुमति दी गई है। सुरक्षाकर्मी वार्डों में मुस्तैद रहकर इस व्यवस्था को लागू करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई नियमित कराई जा रही है। सभी वार्डों में डॉक्टर के ड्यूटी चार्ट लगाए गए हैं। सभी वार्डों में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगा दिए गए हैं। सीनियर डॉक्टर्स द्वारा वार्डों में भ्रमण के संबंध में भी जानकारी ली गई।

More Stories
कानपुर नगर 9सितम्बर 26*दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकासखण्ड स्तर पर लगेंगे चिन्हांकन कैम्प*
कन्नौज 9 सितंबर 26*(SD) पोषण से सुपोषण की ओर: कन्नौज में शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह अभियान……!!*
आगरा9 सितम्बर 26*प्रेमी के लिए किन्नर से लड़की बनी, 3 सर्जरी कराईं, शादी से मुकरा तो खुला बड़ा राज