March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 10 फरवरी*किटनैपिंग करने वाले आरोपी को जेल भेजा

पंजाब 10 फरवरी*किटनैपिंग करने वाले आरोपी को जेल भेजा

किटनैपिंग करने वाले आरोपी को जेल भेजा

अबोहर, 10 फरवरी (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी गुरचरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी, एएसआई सतपाल ने किटनैपिंग के आरोपी कुलविंद्र सिंह उर्फ गौरी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि नगर थाना के प्रभारी गुरचरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी, एएसआई सतपाल ने दौराने गश्त अजीत नगर की तरफ जा रहे थे कि कुलविंद्र सिंह उर्फ गौरी पुत्र सुरजीत सिंह वासी अजीत नगर पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे काबू किया। कुलविंद्र सिंह किटनैपिंग के मामले में 2020 से आरोपी है। नगर थाना पुलिस ने कुलविंद्र सिंह उर्फ गौरी को मुकदमा नं. 269, 22.11.2020 भांदस की धारा 365, 323, 148, 149 के तहत मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

फोटो: 5, पुलिस पार्टी वआरोपी

Taza Khabar