अरूण नारंग का डोर टू डोर अभियान जारी
अबोहर, 10 फरवरी। भाजपा प्रत्याशी अरूण नांरग द्वारा वार्ड वार्ड जाकर भाजपा की नीतियों के प्रति लोगों में किए जा रहे प्रचार के तहत आज उन्होंनें वार्ड नंबर 44 रेगर बस्ती में जाकर लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों से अवगत करवाया। इस मौके पर उनके साथ वासु, सुरेश लथूरिया, हरिकृष्ण धौलपुरिया, सुरेश धैलिया, लालचंद, पप्पू, पालाराम, अशोक छाबड़ा, संदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
इस मौके पर विधायक नारंग ने कहा कि कांग्रेस के पिछले 70 वर्षों और मोदी जी के 7 वर्षों के कार्यों की तुलना करके देखें तो पाएंगें कि भाजपा ने सदैव विकास ही करवाया है जबकि कांग्रेस विनाश का दूसरा नाम है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरिन्द्र मोदी जी ने गरीबों के लिए उन्हें गैस चूल्हे प्रदान किए, जिन लोगों के कच्चे घर थे उन्हें आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाने हेतू फंड जारी किया। इतना ही नहीं कोरोना महामारी की आपदा के समय भी लोगों का साथ नहीं छोडा उन्हें हर प्रकार की सहायता प्रदान की। इसलिए आगामी 20 फरवरी को भाजपा के कमल के फूल पर अपनी मुहर लगाएं। जिस पर वार्डवासियों ने उन्हें फिर से विधायक बनाने का आश्वासन दिया।

More Stories
मथुरा 25 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के पैसो के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 जून 26 वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन*
मथुरा 25 जून 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*