*बांदा ब्रेकिंग न्यूज*
बांदा 3 अगस्त 26लगातार बारिश से परसौड़ा गांव में बाढ़ जैसे हालात*
बाँदा *पपरेंदा-तिंदवारी मुख्य मार्ग जलमग्न, घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से लगाई राहत की गुहार*
यूपी आजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।*- बांदा जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचानी शुरू कर दी है।
ग्राम परसौड़ा में हालात बेहद खराब हो गए हैं।
लगातार बारिश के चलते
पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। सड़क पर घुटने भर पानी भरने से गांव का संपर्क बाहरी क्षेत्रों से कट गया है।
लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं, गांव के अंदर भी कई घरों के भीतर बरसात का पानी घुस आया है। घरों में रखा अनाज, कपड़े और गृहस्थी का सामान पानी में भीगकर खराब हो रहा है। ग्रामीण अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
संबंधित अधिकारी इस प्रकरण को संज्ञान मे लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को खत्म करवाये ताकी लोगों को इस समस्या से निजात मिले।

More Stories
लखनऊ 4सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10. 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 4सितंबर 2026*नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*