[2/10, 4:35 PM] Ram Prakash Upaajtak: *मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में मिलेंगे आकर्षक इनाम*
*मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में करें आवेदन*
*औरैया।* मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश में 25 जनवरी से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आप आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। चुनाव आयोग की ओर से पांच प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन तरह की श्रेणियों के लिए करवाया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी स्वीप रमेश यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2022 के अवसर पर प्रत्येक वोट के महत्त्व को दोहराने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता की थीम माई वोट इज माइ फ्यूचर, पॉवर टू वोट है। 25 जनवरी से 15 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता भारत के चुनाव आयोग की सिस्टेमेटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोराल पार्टीसिपेशन द्वारा आयोजित की गई है। सभी आयु समूहों के लिए सुलभ है। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रत्येक प्रतियोगिता, श्रेणी और पुरस्कार के संबंध में पूर्ण विवरण ईसीआई स्वीप की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ईसीआई स्वीप कॉन्टेस्ट पर 15 मार्च तक प्रविष्टियां ई-मेल कर सकते हैं।
[2/10, 4:41 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बिधूना व दिबियापुर क्षेत्रों में प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज*
*हाथ जोड़कर तो कहीं पैर छूकर मांगे जा रहे वोट*
*बिधूना,औरैया।* मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र 203 में प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं को लुभाने पटाने के लिए कहीं हाथ जोड़कर तो कहीं पैर छूकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं वहीं मतदाता भी बड़ी ही चालाकी से सभी प्रत्याशियों के सिर पर हाथ रखकर वोट देने का पक्का भरोसा देते भी दिख रहे हैं जिससे प्रत्याशी गदगद होकर जाते हैं। बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 में सपा की प्रत्याशी रेखा वर्मा भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य बसपा प्रत्याशी गौरव रघुवंशी आम आदमी पार्टी के जितेंद्र सिंह सेंगर जन अधिकार पार्टी के संजीव शाक्य कांग्रेस की सुमन व्यास के साथ ही सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने पटाने के लिए कहीं हाथ जोड़कर तो कहीं पैर छूकर वोट मांगते दिख रहे हैं। इसी तरह दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र 203 में भी सपा के प्रत्याशी प्रदीप यादव भाजपा के लाखन सिंह राजपूत बसपा कांग्रेस समेत सभी दलों व निर्दलीय प्रत्याशी गांव-गांव जनसंपर्क कर मतदाताओं को लुभावने सब्जबाग दिखाकर उन्हें पटाने का प्रयास करते देखे जा रहे हैं। सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि इस बार मतदाता भी बड़ी ही चालाकी से वोट मांगने आने वाले सभी प्रत्याशियों को उनके सिर पर हाथ रखकर वोट देने का पक्का भरोसा देते दिख रहे हैं ऐसे में सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक तो जनसंपर्क के बाद गदगद होकर वापस लौटते हैं लेकिन यह मतदाता किस प्रत्याशी को वोट देंगे इसका अंदाजा फिलहाल किसी को नहीं लग पा रहा है।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,