September 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 ‌पूर्णिया में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का समापन, 30 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र

पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 ‌पूर्णिया में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का समापन, 30 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र

पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 ‌पूर्णिया में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का समापन, 30 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

 

पूर्णिया बिहार ! भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), पूर्णिया में चल रहे 6 दिवसीय वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (FLCRP) प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफल समापन हो गया।
समापन समारोह में आरसेटी के निदेशक अमर कुमार और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक बहाउद्दीन ने संयुक्त रूप से सभी 30 सफल महिला प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

*गांव-गांव तक पहुंचेगी वित्तीय साक्षरता*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरसेटी निदेशक अमर कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय साक्षरता पहुंचाने में FLCRP कैडर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को बचत, सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन जैसे UPI और माइक्रो एटीएम, और केंद्र व राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करें।

*आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं*

वहीं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक बहाउद्दीन ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक बड़ा और सार्थक कदम है। उन्होंने सभी कैडर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समुदाय के बीच जाकर ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने भी संस्थान द्वारा दी गई जानकारी पर संतोष व्यक्त किया और संकल्प लिया कि वे ग्रामीण समुदाय को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने और उन्हें ठगी व धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगी।
इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य माधव चन्द एवं रजनीकांत, कार्यालय सहायक पप्पू कुमार, दीपक कुमार सिंह, जीविका प्रतिनिधि एवं सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Taza Khabar