September 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 *कटिहार जंक्शन पर संगठन की ताकत का प्रदर्शन, असम की चेयरपर्सन मारामी गोस्वामी और सचिव अश्विनी शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*कटिहार पूर्णिया ।* संगठन में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आपसी सम्मान का अद्भुत नजारा सोमवार को कटिहार जंक्शन पर देखने को मिला। गुवाहाटी से नई दिल्ली के लिए जा रही असम राज्य शाखा की चेयरपर्सन श्रीमती मारामी गोस्वामी‌और राज्य सचिव अश्विनी शर्मा जी का कटिहार स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, पहले से मौजूद कटिहार यूनिट के पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

*कटिहार यूनिट ने दिखाई सक्रियता*

स्वागत करने वालों में यूनिट के ऊर्जावान उपाध्यक्ष *राकेश कुमार जी*, कोषाध्यक्ष *राज कुमार जी* और कार्यकारिणी सदस्य *संजय कुमार साह* प्रमुख रूप से मौजूद रहे। तीनों पदाधिकारियों ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तर की नेत्री हमारे स्टेशन से होकर गुजर रही हैं और हमें सेवा का मौका मिला।

*चेयरपर्सन ने जताया आभार*

इस सम्मान से अभिभूत होकर चेयरपर्सन मारामी गोस्वामी ने कहा कि कटिहार यूनिट की सक्रियता और समर्पण पूरे संगठन के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा, “संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं, और कटिहार में जो अपनापन मिला है, वह हमेशा याद रहेगा। संगठन की यही एकता हमें और मजबूत बनाती है।”
राज्य सचिव अश्विनी शर्मा ने भी कटिहार यूनिट के कार्यों की सराहना की और संगठन के विस्तार पर चर्चा की।
इस अवसर पर स्टेशन परिसर में कुछ देर तक संगठनात्मक मुद्दों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई और आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Taza Khabar