[10/02, 12:19 AM] +91 96210 13918: *टोल कर्मचारियों के द्वारा ओवर लोड बालू लदी ट्रको को पास करा कर अवैध वसूली में लिप्त*
*करोणों रुपये राजस्व का नुकसान करा रहे टोल कर्मचारी व टोल प्लाजा मैनेजर*
*कौशाम्बी* थाना कोखराज क्षेत्र में सिहोरी टोलप्लाजा में हर रात सैकड़ों ओवर लोड ट्रकों से टोल प्लाजा कर्मचारी अवैध धन लेकर गाड़ी को पास करा रहे हैं जिससे सरकारी राजस्व का करोड़ों रुपये गबन कर अपनी जेब भरने में लगे हुए टोल टैक्स मैनेजर व कर्मचारी लगातार गाड़ी को पासिंग कराकर सरकार व प्रशासन को गुमराह करते हैं व अंडर पास गाडियों का कांटा कराया जाता है और ओवर लोड बालू ट्रक का एक भी कांटा नहीं कराया जाता जिससे यह साफ है कि भष्ट्राचार में टोल प्लाजा कर्मचारी व मैनेजर पूरी तरह लिप्त है यदि इनकी उच्च स्तरीय जांच हुई तो राजस्व के करोड़ों रुपये का घोटाले का पर्दाफाश होगा।
9519351145*
[10/02, 12:20 AM] +91 97921 21202: *गोंडा जिला अधिकारी को निर्वाचन आयोग ने हटाया*
*लखनऊ* भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी गोंडा मार्कंडेय शाही हटाए गए।डॉ उज्ज्वल कुमार गोंडा के नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं जिला अधिकारी पद निष्पक्ष चुनाव ना कराए जाने का लगाया आरोप
[10/02, 12:20 AM] +91 97921 21202: *जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर*
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-01
गोरखपुर 09 फरवरी, 2022: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा में उन्नयन हेतु वाराणसी मंडल के ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास स्टेशनों के मध्य 13 से 20 फरवरी, 2022 तक प्री-नाॅन इंटरलाॅक कार्य एवं 21 से 23 फरवरी, 2022 तक इंटरलाॅक कार्य किये जाने के लिये ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट टर्मिनेषन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।
*निरस्तीरण-*
– 10 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05137/05138 मऊ-प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
*मार्ग परिवर्तन-*
– जयनगर से 12 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
– नई दिल्ली से 12 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी।
– बनारस से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लोहता-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
– नई दिल्ली से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 22436 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी।
– वाराणसी से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 22435 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
दानापुर से 13, 16, 20 एवं 23 फरवरी, 2022 को चलने वाली 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
– पटना से 15 एवं 22 फरवरी, 2022 को चलने वाली 22670 पटना-एर्नाकूलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
*शार्ट टर्मिनेशन-*
– हावड़ा से 16 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस में यात्रा समाप्त करेगी एवं यह गाड़ी बनारस से प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।
*शार्ट ओरिजिनेशन-*
– प्रयागराज रामबाग से 17 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस से चलायी जायेगी एवं यह गाड़ी प्रयागराज रामबाग से बनारस मध्य निरस्त रहेगी।
10 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05173/05174 बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित सवारी विशेष गाड़ी नाॅन क्रासिंग होने के कारण भीटी एवं जंगीगंज स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
*(पंकज कुमार सिंह)*
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
[10/02, 12:20 AM] +91 97921 21202: प्रयागराज
अदालत ने करेली थाने में दर्ज एफआईआर में आरोपी बनाए गए बाहुबली अतीक अहमद के पुत्र अली उर्फ अली अहमद की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है ।
कोर्ट ने कहा है कि मामले में तथ्यों एवं परिस्थितियों को देखते हुए याची अग्रिम जमानत पाने का हकदार नहीं है ।
यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार शुक्ल ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता एवं अभियोजन की तरफ से विक्रम सिन्हा, अखिलेश सिंह बिसेन को सुनकर दिया
[10/02, 12:21 AM] +91 97921 21202: *लखनऊ उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सपा को हराने के लिए बीजेपी या अन्य किसी पार्टी प्रत्याशी को वोट देने की जरूरत पड़ी तो बसपा के लोग अन्य को वोट देकर के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराए*
[10/02, 3:50 AM] +91 95549 78900: सोशल मीडिया के जमाने में डिजिटल हुआ प्रचार
फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
प्रयागराज। कोरोना काल और सोशल मीडिया के जमाने में चुनाव के प्रचार का स्वरूप बदल गया। राजनीतिक दल वर्चुअल रूप से प्रचार करने में जुटे हैं। ऐसे में कम खर्च में ज्यादा प्रचार हो रहा है, लेकिन प्रचार सामग्री तैयार करने वाले कारोबारियों के व्यापार पर इसका असर पड़ा है।
सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करने के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अलग-अलग रणनीति बनाई है। भाजपा ने वार रूम तैयार किए हैं, जो क्षेत्रीय कार्यालय से संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा ने कई व्हाट्सएप गु्रप बनाए हैं।
12 विधानसभा सीटों पर फेसबुक, इंस्टाग्राम पेज और ट्विटर एकाउंट भी बनाए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वीडियो स्लोगन, ऑडियो और वीडियो को शेयर कर मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं।कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करने के लिए शार्ट फिल्म भी बनाई है, जिनमें भाजपा, सपा, बसपा सरकारों की असफलताओं के बारे में बताया जा रहा है।
इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा किए गए वायदों का गुणगान किया जा रहा है।समाजवादी पार्टी भी सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। अलग-अलग सोशल मीडिया एकाउंट बनाए हैं, पार्टी की नीतियों का प्रचार किया जा रहा है, साथ ही समर्थकों में सोशल मीडिया वार-पलटवार की जंग भी छिड़ी है।
इसी तरह बसपा भी सोशल मीडिया सक्रिय हो गई है।वही दूसरी तरफ जिले में अन्य निर्दलीय पार्टी भी अपनी ताकत सोशल मीडिया पर झोंक रही है।पूरे साल नदारद रहने वाले नेता अब चुनावी मौसम में गली मोहल्लों में अपनी प्रचार सामग्री मतदाताओं के आगे हाथ जोडकर वोड डालने की अपील कर रहे है। अब देखना है कि मतदाता कि ओर अपना झुकाव दिखाता है यह तो 10 मार्च को ही मतगणना के बाद साफ होगा।
[10/02, 3:50 AM] +91 95549 78900: **ऋचा की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े करने वाले अमरनाथ मौर्या का नामांकन रद्द**
प्रयागराजः समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व में बनाए गए शहर पश्चिमी उम्मीदवार अमरनाथ मौर्या का पर्चा बुधवार को ख़ारिज हो गया।
रिटर्निंग ऑफ़िसर ने निर्वाचन सम्बंधी क़ानून का अवलोकन करने के बाद ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।
कल सपा ने शहर पश्चिमी सीट से अमरनाथ का टिकट काट ऋचा सिंह को दिया था ।जिसके बाद ऋचा ने अंतिम क्षणों में अपना पर्चा दाखिल किया था।
अमरनाथ ने आज इस सम्बंध में एक प्रार्थना पत्र एसडीएम और रिटर्निंग ऑफ़िसर के सामने रखा था की वही असली उम्मीदवार हैं । लेकिन उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गयी।

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*