March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब09फरवरी*संदीप जाखड़ द्वारा करवाए विकास का कमाल-अबोहर में प्रॉपर्टी रेटों में आया उछाल

पंजाब09फरवरी*संदीप जाखड़ द्वारा करवाए विकास का कमाल-अबोहर में प्रॉपर्टी रेटों में आया उछाल

पंजाब09फरवरी*संदीप जाखड़ द्वारा करवाए विकास का कमाल-अबोहर में प्रॉपर्टी रेटों में आया उछाल
जिस जैन नगरी को कहा जाता था नर्क,आज वहां नई सड़कें,स्ट्रीट लाइट्स, साफ पानी की सप्लाई एवं बरसाती पानी के तुरंत निकासी की है उत्तम व्यवस्था
नगरनिगम में सवा चार साल कांग्रेस का बोर्ड होते हुए संदीप जाखड़ का विधायक बनना अबोहर के लिए होगा सोने पर सुहागे जैसा काम
अबोहर, 09 फरवरी (शर्मा): बेशक पंजाब विधानसभा चुनावों के मतदान में कुछ दिन का समय है, लेकिन विकासप्रेमी एवं जागरूक अबोहर वासी अभी से ही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संदीप जाखड़ को ही अपना वोट देने का मन बनाए दिख रहे हैं।बात करने पर लोग डंके की चोट पर बोलते हैं कि उनके वोट पर सिर्फ और सिर्फ संदीप जाखड़ का ही हक है, जिसका कारण वे अबोहर उपमंडल और हर वार्ड में हुआ लाजवाब विकास एवं इसके लिए जाखड़ द्वारा की गई मेहनत दिखाए गए जज्बे एवं उनके अबोहर को उच्च सुविधाओं से युक्त एवं समस्यामुक्त बनाने के विजन को बताते हैं। लोगों का कहना है कि हर वार्ड और शहर का विकास व पांच वर्ष पहले की नारकीय हालात वाले अबोहर और मौजूदा समय मे चमकते दमकते औऱ बहाल आभा वाले अबोहर के रूप में सबके सामने है,और आने वाले समय मे अबोहर में सुविधाओं व सुंदरता को बढ़ाने के जो कार्य चल रहे हैं वो भी जब आखों के सामने स्प्ष्ट हैं तो फिर अंधा तो बना नही जा सकता।हम हमेशा सामाजिक जीवन मे बोलते हैं कि नेता विकास न करवाकर इधर उधर की बातों एवं गैर जरूरी मुद्दों पर वोट मांगते हैं,लेकिन अब जब एक एनरजेटिक युवा ने इलाके का विकास करवाकर लोगों का जीवन स्तर सुधारकर वोट मांगा है तो वो इसके हकदार हैं।इतना सब होने के बावजूद भी संदीप जाखड़ को वोट न देना तो अबोहर यानि अपनी मिट्टी से गद्दारी होगी।लोगों ने कहा कि विकास कार्यो से जहां लोगों का जीवन स्तर सुधरा है वहीं उनके काम काज में भी वृद्धि हुई है,यही नही अबोहर के हर मोहल्ले में प्रोपर्टी के दामों में भी जबरदस्त उछाल आया है।साफ शब्दों में कहें तो मोदी जी के 15 लाख वाले जुमले वाले 15 लाख तो लोगों के पास नही आए लेकिन संदीप जाखड़ द्वारा करवाये चंहुमुखी विकास से लोगों की घरों दुकानों के दाम जरूर 15-20 लाख बढ़ गए हैं,और आगे इनमे औऱ वृद्धि होनी है।यही नही जिन जरूरतमंद लोगों के पास मकानों की मलकियत नही थी उन्हें भी वर्षो बाद उनकी जमीन की मलकियत मिल गई। इसी तरहं जिन जिन वार्डो में विकास हुआ औऱ आसपास जो विकास के प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है उन्हें ही देखेंगे तो पता चलेगा कि लोगों का कितना ज्यादा फायदा हुआ है। उदाहरण के तौर पर कभी शहर की सबसे पॉश कॉलोनी कहे जाने वाली जैन नगरी जो बाद में अबोहर के सबसे गंदे मोहल्ले में तब्दील हो गई थी,वो अब वापिस से न केवल बहाल हो गई बल्कि वहां से हर समस्या खत्म होने के साथ साथ ऐसा कुछ हो गया कि आज लोग वहां घर बनाने को तरसते हैं।जबकि कुछ वर्ष पूर्व तक जैन नगरी निवासियों ने ही वार्ड की बुरी हालत के चलते अपने मकानों की बिकवाली निकाल रखी थी और कई परिवार तो इस मोहल्ले से दूसरी जगहं शिफ्ट भी हो गए थे।परन्तु अब यहां शानदार सड़कें बन गई स्ट्रीट लाइट से लेकर साफ पानी की सप्लाई,गंदे एवं बरसाती पानी की निकासी तथा सफाई की उत्तम व्यवस्था हो गई, जिससे लोग अब यहाँ अपना मकान बेचना तो दूर की बात बल्कि नई कोठियां बना रहे हैं।गालियां इतनी लाजवाब हो गई हैं कि महिलाएं यहां ग्रुप्स बनाकर बाहर अच्छे माहौल में बैठी दिखाई देती हैं,लोग सुबह शाम गली में सैर करते है।जबकि पहले टूटी सड़कों गंदगी व गंदे पानी के जमाव के चलते घर से बाहर निकलना भी दूभर होता था,तथा बारिश के समय मे तो जैन नगरी किसी टापू में तब्दील हो जाती थी,गलियों से लेकर घरों तक मे कई कई फीट पानी जमा होने से लोगों को कई दिनों तक घरो की छतों पर रहने को मजबूर होना पड़ता था।लेकिन अब यहां जितनी मर्जी बारिश हो जाए एक मिन्ट भी पानी नही रुकता,नए सिस्टम के चलते तत्काल पानी की निकासी होती है।इसके साथ सबसे बड़ी बात जैन नगरी हार्ट ऑफ सिटी होने के चलते इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में हैं।सोचिए जब आभा स्कवेयर बन जाएगा तब वहां से पांच मिन्ट के डिस्टेंस पर स्तिथ जैन नगरी की कितनी वेल्यु बढ़ेगी।लोगों के सबसे ज्यादा काम काज वाला मिनी सेक्ट्रिएट बिल्कुल सामने होगा, तथा कई सुविधाएं तो अभी से शुरू हो गई,जैसे सीधे नई सड़क पर पहुंचने के लिए मात्र डेढ़ मिन्ट की दूरी वाला शॉर्टकट रास्ता,मॉर्निंग व इवनिंग वॉक के शौकीन लोगों के लिए बड़ा एरिया तो अभी से प्रयोग होने लग गया जहां जाकर किसी मेट्रो सिटी वाली फीलिंग आती है।इसी तरहं दो नेशनल हाइवे, बसस्टैंड, बाजार, स्कूल, हॉस्पिटल्स, पार्क, स्टेडियम, अदा हाइट्स कॉम्प्लेक्स यानि सिनेमाघर, बैंक, रेस्टोरेंट्स, मलोट चौंक की सब्जी मंडी से लेकर हर सुविधा वाकिंग डिस्टेंस पर उपलब्धता वाली जैन नगरी के पास पहले भी ये सब था,परंतु लोगों के लिए परफेक्ट सीन यहां हुए जबरदस्त विकास के बाद हुआ,और अकेले जैन नगरी नही बल्कि आसपास के सभी मोहल्लों में विकास की सभी सुविधाएं बढऩे से वहां भी लोगों का जीवन स्तर अच्छा हुआ है औऱ प्रोपेर्टी के दाम काफी बढ़े हैं।जिसका जरिया सिर्फ और सिर्फ संदीप जाखड़ हैं,जिनके अबोहर को टॉप शहरों में शुमार करने का विजन सबको पता है।अब जागरूक अबोहर प्रेमी चाहे वो किसी भी पार्टी के हों,वे अबोहर के लिए बने विजन को पूरा करने के लिए संदीप जाखड़ को सपोर्ट करेंगे या उन्हें रोककर खुद अपना व अपने शहर एवं बच्चों का भविष्य खराब करेंगे?आसपास अच्छा माहौल एवं विकसित नजारा हो तो लोग भी फ्रेश रहते हैं उनका मूड अच्छा रहता है जैसे कि अब होता है,जबकि पहले हर तरफ गंदगी,टूटी सड़कें,पानी के जमाव इत्यादि के चलते हर आम व्यक्ति बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खासकर युवा एवं महिलाएं सुबह से शाम तक अपना मूड खराब करते हुए हालात को कोसते ही रहते थे,और बुरी तरहं सर परेशान होते थे लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नही है।इसलिए हर किसी के मन मे पूरी स्पष्टता है कि उसे अबोहर व अपने विकास हेतु संदीप जाखड़ को ही वोट देकर उन्हें रिकॉर्ड मार्जन से विजयी बनाते हुए उनका उत्साह भी बढ़ाना है तथा उनके लिए विधानसभा जाने का वो रास्ता बनाना है जहां जाकर वे इलाके के लिए बड़ी बड़ी ग्रांट्स ला सकें। सोचने की बात ये भी है कि जब वे कुछ नही थे,तब वे अबोहर के लिए इतनी ग्रांट्स ले आए तथा जब वे विधायक और हो सकता है कि सरकार बनने पर मंत्री भी बनें तो कितना कुछ अबोहर के लिए लेकर आएंगे।वैसे भी सवा चार साल अब नगरनिगम में भी कांग्रेस के पूर्ण बहुमत वाला बोर्ड है, तो ऐसे में संदीप जाखड़ का ही विधायक होना तो सोने पर सुहागे का काम करेगा।
फोटो: संदीप जाखड़


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Taza Khabar