पंजाब09फरवरी*चुनावों में किसी भी पार्टी की गुण्डागर्दी बर्दाशत नहीं की जायेगी : एसपीडी अजय राज सिंह
सभी असला धारक अपना असला जमा करवाएं नहीं तो होगी सख्त कार्यवाई
अबोहर, 09 फरवरी (शर्मा): पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने कड़े कदम उठाये हैं। पुलिस आब्र्जवर एस.पी. मूर्ति आईपीएस डीआईजी तामिलनाडू व एसएसपी फाजिल्का सचिन गुप्ता के निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह आज डीएसपी अबोहर संदीप सिंह, मैडम एसपी अवनीत सिद्धू, क्राईम एंड वूमैन डीएसपी मैडम रूपींद्र कौर, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह के साथ मीटिंग की उन्होंने असलाधारकों को सूचित किया है कि जिन असलाधारकों ने अपना असला जमा नहीं करवाया है वह अपना असला जमा करवाएं नहीं तो कड़ी कार्यवाई की जायेगी। इसके अलावा शहर में गश्त बढ़ाई गई है। बी.एस.एफ द्वारा भी नाकाबंदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनावों में किसी भी पार्टी की गुण्डागर्दी बर्दाशत नहीं की जायेगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:2, मीटिंग करते पुलिस अधिकारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*