मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
मुगलसराय, जिला कांग्रेस सेवादल चंदौली के मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी जी की 82 वीं जयंती पर मुगलसराय जी•टी•रोड स्थित सुभाष पार्क में उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया। उसके उपरांत विचार गोष्टी का आयोजन किया गया।
पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा कि राजीव जी ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को शिक्षा, संचार और नेतृत्व के अवसर दिये। कंप्यूटर और दूरसंचार की क्रांति, पंचायती राज की संवैधानिक व्यवस्था और नवोदय विद्यालय इसके उदाहरण हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश चंद्रा ने कहा कि युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. श्री राजीव गांधी जी की नीतियाँ हमेशा युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की रहीं। आपके ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सुदृढ़ और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। देश के लिए आपका अद्वितीय समर्पण भाव और योगदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यरूप रूप से दशरथ सिंह चौहान, बृजेश गुप्ता,आंनद शुक्ल, दिनेश चन्द्रा,नेहाल अख्तर,शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, परमानंद पटेल,हम्मीर शाह जायसवाल, अनवर सादात, राजकुमार गोंड,प्रमोद मौर्या, शाबिर राईन, अजीत गिरी,इमामुद्दीन, नियाज अहमद,राजू चौहान, रामेन्दर चौहान,लालबहादुर, मानकुवर देवी, डब्लू आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान व संचालन सेवादल जिला उपाध्यक्ष परमानंद पटेल ने किया।

More Stories
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*
भागलपुर20अगस्त26*सबौर थानान्तर्गत 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 03 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।