*ब्रेकिंग:
इलाहाबाद16अगस्त26*हमीरपुर के चंदूपुर गांव के 200 से ज्यादा स्कूली बच्चों और करीब 50 अभिभावकों की सड़क की मांग को लिया हाई कोर्ट ने संज्ञान
इलाहाबाद*सड़क के लिए 5 KM पैदल चले 200 बच्चे, हाईकोर्ट बोला, यह बर्दाश्त नहीं। छोटे बच्चों को आंदोलन करना पड़ा, बताओ सड़क क्यों नहीं बनी? हमीरपुर के चंदूपुर गांव के 200 से ज्यादा स्कूली बच्चों और करीब 50 अभिभावकों को स्कूल तक पक्की सड़क की मांग लेकर पांच किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचना पड़ा।*
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि छोटे बच्चों को सरकार की जिम्मेदारी वाले काम के लिए आंदोलन करना पड़े, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली और जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की पीठ ने यूपी सरकार, हमीरपुर DM, PWD और अन्य विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर तत्काल उठाए जा रहे कदमों का जवाब मांगा है। करीब 1.5 किलोमीटर सड़क खराब है और ₹1.81 करोड़ का प्रस्ताव लंबित है। अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी.
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प