अयोध्या13अगस्त26*छात्रा मंजरी त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान।
अयोध्या*डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा मंजरी त्रिपाठी ने B.Tech इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए घोषित इस उपलब्धि के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंजरी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगी,डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के 31वें दीक्षान्त समारोह में प्रदान किए जाने वाले पदकों की मेधावी सूची में मंजरी त्रिपाठी का नाम शामिल हुआ था।मंजरी त्रिपाठी, जनपद न्यायालय अयोध्या में प्रैक्टिस करने वाले सिविल अधिवक्ता पंकज कुमार त्रिपाठी की सुपुत्री हैं,विश्वविद्यालय ने भी बधाई देते हुए कहा कड़ी मेहनत का परिणाम है।मंजरी त्रिपाठी की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन बताया जा रहा है। गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर परिवार, शिक्षकों और साथियों में खुशी की लहर है,विश्वविद्यालय के कुलपति और शिक्षकों ने मंजरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा,मंजरी की इस उपलब्धि से अवध विश्वविद्यालय की छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
More Stories
इलहाबाद 1 अक्टूबर 26*इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला उत्तर प्रदेश में सभी हुक्का बार पूरी तरह बंद करने का आदेश*
पूर्णिया बिहार की 1 अक्टूबर 26* भवानीपुर में सफाई मित्रों का सम्मान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हुआ भव्य आयोजन*
पूर्णिया 1 अक्टूबर26 *सहारा वृद्धाश्रम में मना वरिष्ठ नागरिक दिवस, बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*