पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26*वृद्धाश्रम में डीएम अंशुल कुमार का भावुक पल, बुजुर्गों को बांटे वस्त्र*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डीवीजन
*पूर्णियां बिहार ।* अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्थानीय वृद्धाश्रम में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग, बिहार एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देश पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री अमरेश कुमार द्वारा ‘अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने की।
*DM ने अपने हाथों से बांटे वस्त्र*
जिलाधिकारी महोदय ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी संवासियों को आदरपूर्वक नए वस्त्र (साड़ी एवं धोती-कुर्ता) प्रदान किए और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया। मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री सुनील कुमार, अपर समाहर्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, NGO प्रतिनिधि मौजूद रहे।
*4 आयामों पर हुआ संवाद*
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के युवाओं और बुजुर्गों के बीच हुआ संवाद रहा। यह संवाद सामाजिक, मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक चार आयामों पर केंद्रित था।
*स्किल-स्वैप बना आकर्षण*
युवाओं ने बुजुर्गों को स्मार्टफोन के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन सेवाएं सिखाईं, वहीं बुजुर्गों ने युवाओं को जीवन प्रबंधन, धैर्य और निर्णय लेने का व्यावहारिक ज्ञान दिया।
*बुजुर्ग समाज के वटवृक्ष हैं – DM*
जिलाधिकारी ने कहा कि “वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के वटवृक्ष हैं। जीवन में उद्देश्य और सम्मान किसी उम्र का मोहताज नहीं होता।” उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन वृद्धाश्रम के कल्याण के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। अंत में छात्रों ने बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*