कानपुर नगर10अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन,
‘बहू-बेटी सम्मेलन’ में सैकड़ों महिलाओं को दी सुरक्षा का पाठ*
*कानपुर, 09 अगस्त 2026*महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान *’मिशन शक्ति 5.0’* का आगाज शनिवार को कानपुर कमिश्नरेट के थाना पनकी क्षेत्र में उत्साह के साथ हुआ। अभियान के तहत पनकी पुलिस ने *’बहू-बेटी सम्मेलन’* का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
*घर-घर तक पहुंची पुलिस, दिया जागरूकता का संदेश*
मिशन शक्ति टीम ने थाना पनकी के अंतर्गत विभिन्न बस्तियों और मोहल्लों में भ्रमण कर महिलाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास जगाना और उन्हें किसी भी परिस्थिति में मदद मांगने के लिए प्रेरित करना था।
सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नारी सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा भागीदारी से ही संभव है। बेटियों को शिक्षित करने, आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करने और घर-परिवार में बराबरी का दर्जा देने पर जोर दिया गया।
*जरूरत पड़ने पर तुरंत करें ये नंबर डायल*
महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई: जैसे 112, (वूमेन पावर ) 1090, ( महिला हेल्पलाइन ) 1098 (वाल संरक्षण ) 1881 (महिला सुरक्षा ) 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ) की विस्तार से जानकारी दी गई
इसके साथ ही महिलाओं को बताया गया कि वे *UPCOP ऐप* के माध्यम से भी पुलिस सहायता, महिला सुरक्षा संबंधी शिकायतें और अन्य जनसुविधाओं का लाभ उठा सकती हैं।
*सोशल मीडिया और सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील*
पुलिस ने व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला सुरक्षा से जुड़े आधिकारिक पेजों से जुड़ने की सलाह दी। ताकि महिलाएं समय-समय पर सुरक्षा टिप्स, कानूनी जानकारी और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण अभियान और स्वरोजगार योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
*”समस्या हो तो बेझिझक बताएं, तुरंत होगा समाधान”*
थाना पनकी पुलिस ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में महिलाएं बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क करें। उनकी हर समस्या का त्वरित और गोपनीय निस्तारण किया जाएगा।
यह कार्यक्रम उप निरीक्षक सुरभि यादव के टीम नेतृत्व एवं देखरेख में संचालित किया गया के अंत में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। हाथों में *’बहू-बेटी सम्मेलन’* का बैनर लिए महिलाओं और बच्चियों के साथ खींची गई तस्वीरें अभियान के उत्साह को दर्शा रही थीं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम पूरे माह चलाए जाएंगे, ताकि कानपुर की हर महिला और बेटी सुरक्षित महसूस करे और अपने सपनों को उड़ान दे सके।
महिलाओं के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेड महिला कांस्टेबल सुमन वर्मा , महिला कांस्टेबल साक्षी , रिक्रूट महिला कांस्टेबल नंदनी वर्मा

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,