August 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर10अगस्त26*सावन सोमवार के दृष्टिगत बिठूर घाटों का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण,

कानपुर नगर10अगस्त26*सावन सोमवार के दृष्टिगत बिठूर घाटों का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण,

कानपुर नगर10अगस्त26*सावन सोमवार के दृष्टिगत बिठूर घाटों का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

कानपुर नगर*आज दिनांक 10.08.2026 को सावन सोमवार के दृष्टिगत *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर, एसडीएम सदर* द्वारा बिठूर क्षेत्र स्थित विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं सुगम आवागमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा गया। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सावन सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु समुचित पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।