बांदा 8 अगस्त 26*थाना बिसण्डा पुलिस की बहादुरी और त्वरित कार्यवाही से टला बडा हादसा ,
विद्युत करंट की चपेट में आए दो मासूम बच्चों की बचाई जिंदगी ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से* – आज दिनांक 08.08.2026 को थाना बिसण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुनाहुर में जांच प्रार्थना पत्र के संबंध में पुलिस मौके पर मौजूद थी । इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग घबराते हुए शोर मचाकर पुलिस की ओर दौड़ते हुए आए तथा बताया कि दो बच्चे विद्युत करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गए हैं । सूचना मिलते ही *कां0 जितेन्द्र कुमार एवं कां0 सुनील कुमार बिंद* द्वारा अत्यंत तत्परता, साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल मौके पर पहुंचकर डंडे की सहायता से दोनों बच्चों को विद्युत करंट से सुरक्षित अलग कराया गया । विद्युत करंट से प्रभावित बच्चों को दोनो पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसंडा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया । उपचार के उपरांत दोनों बच्चे स्वस्थ एवं सकुशल पाए गए । इसके पश्चात पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया तथा दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । इस पूरे घटनाक्रम में कां0 जितेन्द्र कुमार एवं कां0 सुनील कुमार बिंद द्वारा प्रदर्शित साहस, तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता अत्यंत सराहनीय रही । दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्यवाही कर विद्युत करंट में फंसे दोनों मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा समय से अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार कराया । दोनों पुलिसकर्मियों की त्वरित एवं साहसिक कार्यवाही से दो मासूम बच्चों की जान बचाई जा सकी । स्थानीय लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की प्रशंसा की गई ।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*