बांदा 8 अगस्त 26*बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, दो घंटे बाद खुला रास्ता*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – बड़ोखर खुर्द ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भरखरी में कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-35 स्थित भरखरी गेट के पास जाम लगा दिया। करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। वहीं गांव के भवानीपुरवा मजरे में करीब 15 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। बिजली न आने से पेयजल संकट के साथ खेती और दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक धान की बेड भी सूखने की स्थिति में पहुंच गई है।
समस्या का कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान न होने से आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार करीब तीन बजे सड़क पर उतर आए और हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद यातायात सुचारु हो सका।

More Stories
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*
हरिद्वार8अगस्त26*श्रावण कावड़ मेले में DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह की ‘पैदल ड्यूटी’ बनी चर्चा का विषय*