बांदा 7 अगस्त 26*नाले में आठ किमी दूर मिला डूबे युवक का शव*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-तिंदवारी -गुरूवार को नाले में गिरे युवक का शव 20 घंटे बाद शुक्रवार को 12 बजे दोपहर घटना स्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर जलालपुर देवी डेरा पथरौडा के निकट मिला। युवक मवेशी चराने के लिए उसरा नाला चेकडेम के पास गया हुआ था। जहां पर नाले में पैर फिसल जाने की वजह से गिरकर डूब गया। घटना की सूचना पाकर बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। तिंदवारी बबेरू पुलिस के साथ एनडीआरएफ को सूचना दी। पूरी रात रेस्क्यू अभियान चला लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरूवार को नाले में गिरे युवक का शव 20 घंटे बाद शुक्रवार को घटना स्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर मिला।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट ग्राम माचा के मजरा मचाहार नाले में टोलिया गांव की तरफ बहने वाले नाले में गुरुवार को नाले से भैंस को निकालते समय युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।
पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र बबेरू के गांव मझीवा मथ्यू डेरा निवासी रामनरेश यादव का 25 वर्षीय पुत्र अभय गुरुवार को भैंस चराने माचाहार डेरा गया था। चरवाहों ने बताया कि तभी वहां से निकले उसरा नाले में भैंस घुस गई। वह उसे निकालने लगा। इसी दौरान रपटे के पास उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। 20 घंटे बाद शुक्रवार को घटना स्थल से लगभग 8 किलोमीटर दूर जलालपुर देवी डेरा पथरोडा के पास युवक का शौक बरामद किया गया ।मृतक तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का था वह एक हफ्ता पहले सूरत से गांव लौटा था। पिता रामनरेश गांव में खेती मेहनत मजदूरी करते हैं घटना से परिवार में कोहरा मच गया मां फूल कली रो रो कर बेहाल बानी रही।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।यह जानकारी पूर्व प्रधान बांदा विवेक सिंह ने दी।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*