सहारनपुर6अगस्त26*सरदार सुरजीत सिंह का पूर्व जिलाधिकारी ने शाल पहनाकर किया सम्मानित*
*सिख समाज के वरिष्ठ समाज सेवी पंजाब होटल के मालिक सरदार सुरजीत सिंह का पूर्व जिलाधिकारी ने शाल पहनाकर किया सम्मानित*
*भविष्य की योजना पर भी हुई चर्चा*
*सहारनपुर*
सेवा और समाजसेवा की मिसाल पेश करने वाले सिख समाज के वरिष्ठ समाज सेवी *सरदार सुरजीत सिंह* को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
पूर्व जिलाधिकारी *दिनेश चंद्र सिंह* ने सहारनपुर पहुंच कर पंजाब होटल के मालिक सरदार सुरजीत सिंह से मुलाकात करके उनका हाल जाना और विशेष कार्यक्रम में सरदार सुरजीत सिंह को शाल पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग, सिख समाज के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
*सेवा कार्यों की सराहना*
पूर्व डीएम दिनेश चंद्र सिंह ने सरदार सुरजीत सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि _”कोरोना काल से लेकर आज तक सरदार सुरजीत सिंह ने जरूरतमंदों के लिए लंगर, रक्तदान शिविर, कावड़ सेवा और गरीब बच्चों की शिक्षा में जो योगदान दिया है, वह काबिले तारीफ है। सिख समाज हमेशा से ‘सेवा भाव’ और ‘लंगर परंपरा’ के लिए जाना जाता है और सरदार जी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।”_
उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवियों के कारण ही समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
*भविष्य की योजनाओं पर चर्चा*
सम्मान समारोह के बाद दोनों के बीच शहर के विकास और सामाजिक कार्यों को लेकर लंबी चर्चा हुई।
*समाज में खुशी की लहर*
सम्मान की खबर सुनते ही सिख समाज और शहरवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने कहा कि दिनेश चंद्र सिंह जैसे अधिकारी जब समाजसेवियों का हौसला बढ़ाते हैं तो समाजसेवा को नई ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य, सिख संगठन के पदाधिकारी सरदार तेजपाल सिंह,सरदार बिट्टू सरदार अमरजीत सिंह,बिट्टू राणा,रिंकू राणा,चिराग , समेत बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 27 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 27 नंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*