वाराणसी5अगस्त26* काशी के 55 चौराहों पर गूंजेगा शिव स्तोत्र, सावन में श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत
रिपोर्ट: नीलिमा रॉय, यूपीआजतक, वाराणसी
वाराणसी*सावन के पावन महीने में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी शिवमय हो गई है। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के स्वागत के लिए वाराणसी नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है। अब पूरे सावन माह में शहर के 55 प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन सुबह शिव स्तोत्र का प्रसारण किया जाएगा।
वाराणसी नगर निगम ने सावन में काशी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। बुधवार से शहर के 55 प्रमुख चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक शिव स्तोत्र का प्रसारण शुरू कर दिया गया है।
हर दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में शिव स्तोत्र की मधुर ध्वनि पूरे शहर के वातावरण को भक्तिमय बनाएगी और श्रद्धालुओं के उत्साह को नई ऊर्जा देगी।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह निर्णय नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी की पहल पर लिया गया। इस व्यवस्था का उद्देश्य सावन के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक माहौल में स्वागत करना है।
सावन के इस विशेष आयोजन से काशी की धार्मिक गरिमा और भी बढ़ेगी, वहीं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को एक दिव्य और भक्तिमय वातावरण का अनुभव होगा।
कैमरापर्सन सहित: नीलिमा रॉय, यूपीआजतक, वाराणसी
हैशटैग:
#Varanasi #Kashi #Sawan2026 #Mahadev #ShivStotra #KashiVishwanath #UPAajTak #NeelimaRoy #UPNews #HarHarMahadev
More Stories
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26*नवीन मंडी में नए गुड़ की पहली दस्तक, ₹2100 प्रति मन खुला भाव