August 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा5 अगस्त 26*मिशन-2027 के लिए बसपा ने कसी कमर, मंडल समीक्षा बैठक में संगठन मजबूत करने का मंत्र*

बांदा5 अगस्त 26*मिशन-2027 के लिए बसपा ने कसी कमर, मंडल समीक्षा बैठक में संगठन मजबूत करने का मंत्र*

बांदा5 अगस्त 26*मिशन-2027 के लिए बसपा ने कसी कमर, मंडल समीक्षा बैठक में संगठन मजबूत करने का मंत्र*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बाँदा – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मिशन-2027 की तैयारियों को तेज करते हुए रविवार को अतर्रा रोड स्थित कौशल्या गार्डन में चित्रकूट धाम मंडल की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।बैठक की अध्यक्षता बुंदेलखंड एवं चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने की। मुख्य अतिथि चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव और विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर बलदेव प्रसाद वर्मा रहे। बैठक में पूर्व मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश कुमारी मायावती के दिशा-निर्देशों से पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।लालाराम अहिरवार ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ मिशन-2027 में जुटने का आह्वान किया।मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर बलदेव प्रसाद वर्मा ने कहा कि यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताकत से मैदान में उतरें तो वर्ष 2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनाना संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर तक पार्टी का संदेश पहुंचाने की अपील की।
बैठक में रामशरण अनुरागी, मान सिंह कुशवाहा, अवधेश दिनकर, शिकरन दिनकर, रामफूल निषाद, मौदहा के चेयरमैन रजा मोहम्मद, राजेंद्र वर्मा, अरविंद वर्मा, बाँदा जिला अध्यक्ष रामसेवक प्रजापति, चित्रकूट के जिला अध्यक्ष शिवबाबू, महोबा के जिला अध्यक्ष गंगादीन अहिरवार, हमीरपुर के जिला अध्यक्ष छोटेलाल वर्मा, लल्लू निषाद चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी बाँदा, मलखे श्रीवास, शिवबरन वर्मा सहित मंडल के सभी विधानसभा अध्यक्ष, जिला संयोजक, भाईचारा कमेटी, वीवीएफ और बामसेफ के पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान

Taza Khabar