उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ
हजरतगंज दारुल शिफा रोड पर भीषण जाम, बीजेपी कार्यालय से नावेल्टी चौराहे तक जाम लगा रहा। हजरतगंज इलाके में लगने वाले भीषण जाम से लोग परेशान हैं। ट्रैफिक पुलिस नदारद रही। कार बाजारों के अवैध अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या बढ़ रही है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
➡लखनऊ
मोहनलालगंज में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वकील। शासन के जारी आदेश के खिलाफ हड़ताल शुरू की गई है। मोहनलालगंज की रजिस्ट्री अब कैसरबाग में होगी, इसी फैसले का विरोध कर रहे हैं अधिवक्ता।
➡उन्नाव
26 साल पहले बिकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 5 पर मुकदमा दर्ज। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने FIR कराई। तहरीर पर कोतवाली सदर में एफआईआर दर्ज हुई। अशोक सिंह, रमा सिंह पर मुकदमा लिखा गया।
➡उन्नाव
ग्राम पंचायत अधिकारी से ग्रामीण नाराज हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर जगन्नाथ मिश्रा को हटवाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने दलितों से अभद्रता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। मामला सफीपुर विकास खंड का है।
➡कानपुर
भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ। नवीन नगर में अपार्टमेंट का बेसमेंट धंस गया। कुछ दिन पूर्व पड़ोस का अपार्टमेंट भी धंस चुका था। कई परिवार दहशत में सड़क पर रहने को मजबूर हैं। नगर निगम, केडीए और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना काकादेव थाना क्षेत्र की है।
➡बलिया
स्कूली बच्चों के हाथों में खाना देने के मामले में BSA मनीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई की। सियर कंपोजिट विद्यालय की प्रिंसिपल निलंबित की गईं। BSA ने प्रधानाध्यापक किरन देवी को सस्पेंड किया। अनुदेशक निर्मला भारती की सेवा समाप्त की गई। अन्य सात शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। अनुदेशक का प्रिंसिपल को ब्लैकमेल करने का प्लान था, जिसके लिए वीडियो बनाया गया था।
➡हापुड़
खाद्य विभाग ने मिलावटी पनीर पर छापा मारा। गाड़ी से 2 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद किया गया। टीम ने सैंपल लेकर मिलावटी पनीर नष्ट कराया। सप्लाई के लिए आया था मिलावटी पनीर। रमेश पनीर भंडार पर बड़ी खेप पकड़ी गई। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है।
➡चंदौली
नेशनल इंटर कॉलेज में आत्मदाह का प्रयास किया गया। परिचारक संतोष मिश्रा ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। शिक्षकों और कर्मचारियों की सतर्कता से हादसा टल गया। बिना कारण वेतन रोकने से परेशान होने का आरोप लगाया। DIOS पर पैसे मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया। मामला चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र का है।
➡आगरा
ट्रेन में ट्रॉली बैग में शव मिलने से हड़कंप मच गया। तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में शव मिला। ट्रेन चेन्नई से नई दिल्ली जा रही थी। GRP और RPF ने पहुंचकर ट्रॉली बैग कब्जे में लिया। GRP के अनुसार सड़ा गला मानव अवशेष पुरुष का है। पुलिस मृतक की शिनाख्त और जांच में जुटी है। मामला आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है।
➡प्रयागराज
ट्रिपल मर्डर घटना से जुड़ी खबर सामने आई है। दूसरे दिन भी तीनों शवों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शवों की शिनाख्त कराने में जुटी है। कल किराए के घर में दो महिला और एक पुरुष के शव मिले थे। मामला शाहगंज के गढ़ी कला का है।
➡आगरा
नंद प्लाजा में LIU और सदर पुलिस ने छापा मारा। बरिस्ता कैफे समेत कई कैफे में चेकिंग की गई। अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई की गई। करीब 20 युवक-युवतियों को अरेस्ट कर बस से थाना सदर लाया गया। 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघर सील किए गए। मामला थाना सदर क्षेत्र नंद प्लाजा का है।
➡मथुरा
ANTF प्रभारी और हाईवे पुलिस ने कार्रवाई की। करीब 2 करोड़ की 1172 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। कार्रवाई कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। स्कूटी से मथुरा लाई गई थी खेप। आरोपी शहवाज और इमरान अलीगढ़ निवासी हैं।
➡बहराइच
दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पकड़ा गया। वन विभाग के पिंजड़े में तेंदुआ कैद हुआ। मामला सुजौली इलाके के त्रिलोकीगौढ़ी का है।
➡नोएडा
युवक संग दबंगों ने मारपीट और फायरिंग की। गंभीर घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। मामला सेक्टर 24 क्षेत्र के होशियारपुर का है।
➡श्रावस्ती
नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में महिला समेत 3 लोग गंभीर घायल हुए। 2 गंभीर घायलों को बहराइच रेफर किया गया। घटना नवीन मॉडर्न क्षेत्र के पटना-कोठार की है।
➡मैनपुरी
कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में भाभी की मौत हो गई, जबकि देवर घायल हुआ। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला। गंभीर घायल युवक को सैफई रेफर किया गया। घटना करहल क्षेत्र के रतिभानपुर नहर पुल की है।
➡बरेली
तेज रफ्तार 2 ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। दो लोगों को बमुश्किल निकाला गया। CO हाईवे ने यातायात चालू कराया। घटना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के जीरो पॉइंट की है।
➡देवरिया
मामूली विवाद में दोस्त ने जान ले ली। विवाद में चाकू मारने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सागर भटनी थाना क्षेत्र का निवासी था। जया हॉस्पिटल में परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने शिकायत पर पुलिस एक्शन न लेने का आरोप लगाया। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मामला भटनी थाना क्षेत्र के हतवा गांव का है।
➡बस्ती
भिटियहवा मोड़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ा। आरोपी मो. मुस्तफा उर्फ मदन और दिलशाद अरेस्ट किए गए। दोनों के पास से 3.300 किलोग्राम गांजा और नकदी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना हरैया थाना क्षेत्र के भीटिया मोड़ की है।
————————————————————————————

More Stories
बाड़मेर5अगस्त26* के चौहटन थाना क्षेत्र के ढोक सरहद में पशु को बचाने के प्रयास में बोलेरो वाहन पलटा_*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना हाईवे पुलिस व ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार।*