August 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इलाहाबाद5अगस्त26*इविवि**द्वितीय परीक्षा में फेल होने पर भी नहीं लगेगा बैंक सेमेस्टर*

इलाहाबाद5अगस्त26*इविवि**द्वितीय परीक्षा में फेल होने पर भी नहीं लगेगा बैंक सेमेस्टर*

इलाहाबाद5अगस्त26*इविवि**द्वितीय परीक्षा में फेल होने पर भी नहीं लगेगा बैंक सेमेस्टर*

इलाहाबाद*एनईपी-2020 के तहत परीक्षा एवं मूल्यांकन व्यवस्था में किया बदलाव

– फेल विषयों की द्वितीय परीक्षा देकर विद्यार्थी जारी रख सकेंगे पढ़ाई

*प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता।*

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप परीक्षा एवं मूल्यांकन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

नई व्यवस्था के तहत अब द्वितीय परीक्षा (सेकेंड एग्जाम) में भी अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को बैक सेमेस्टर नहीं करना पड़ेगा।

ऐसे छात्र अपनी नियमित पढ़ाई जारी रखते हुए अगले सेमेस्टर में प्रवेश ले सकेंगे और निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित विषयों की द्वितीय परीक्षा देकर उसे उत्तीर्ण कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय की नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई को बाधित होने से बचाना और उन्हें बिना वर्ष गंवाए अपनी शिक्षा पूरी करने का अवसर देना है।

पहले किसी विषय में द्वितीय परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर विद्यार्थियों को बैक सेमेस्टर की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जिससे उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित होता था।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब विद्यार्थी अगले सेमेस्टर की पढ़ाई के साथ-साथ अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा भी दे सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विद्यार्थी-केंद्रित सोच के अनुरूप है।

इससे छात्रों पर अनावश्यक मानसिक और शैक्षणिक दबाव कम होगा तथा वे अपनी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रख सकेंगे।

साथ ही उन्हें अपनी कमजोरियों को दूर करने और समय रहते अनुत्तीर्ण विषयों को पास करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा।

यह बदलाव शैक्षिक सत्र 2026-27 में परास्नातक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगा।

नई परीक्षा प्रणाली का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि केवल किसी एक या कुछ विषयों में असफल होने के कारण विद्यार्थियों का पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित नहीं होगा।

वे नियमित रूप से अपनी कक्षाओं और आगामी सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे

तथा निर्धारित समय के भीतर सभी विषय उत्तीर्ण कर डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।

Taza Khabar