पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *पप्पू यादव पर हमले के विरोध में पूर्णिया में आक्रोश मार्च, आर एन शाह चौक पर पुतला दहन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार ! दिल्ली स्थित आवास पर पूर्णिया के माननीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज पूर्णिया की धरती पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। लोकतंत्र में हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसी संकल्प के साथ कसबा विधानसभा 58 के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं समाजसेवी, गरीबों के मसीहा मोहम्मद इरफान आलम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आक्रोश मार्च मैं शामिल हुआ और आर एन शाह चौक पर हमलावरों का पुतला दहन किया।
*जनप्रतिनिधि पर हमला, लोकतंत्र पर हमला*
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मोहम्मद इरफान आलम ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और भय का कोई स्थान नहीं है। एक जनप्रतिनिधि पर किया गया हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं पर सीधा प्रहार है।
उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव जी हमेशा गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर खड़े रहे हैं। उन पर हमला कर हमलावरों ने लोकतंत्र को डराने की कोशिश की है, लेकिन पूर्णिया की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
*आर एन शाह चौक पर पुतला दहन, निष्पक्ष जांच की मांग*
आक्रोश मार्च आर एन शाह चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। यहां हमलावरों का पुतला दहन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
मोहम्मद इरफान आलम ने सरकार से मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए। दोषियों को _कानून के अनुसार कठोर से कठोर सज़ा दी जाए। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित_ की जाए ताकि वे निर्भीक होकर जनता की सेवा कर सकें।
*शांतिपूर्ण तरीके से दर्ज हुआ विरोध*
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और आमजनों ने भाग लिया। सभी ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और हमलावरों को सज़ा दो के नारे लगाए।
मोहम्मद इरफान आलम ने अंत में कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक यह विरोध जारी रहेगा।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*