September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत 'परिवर्तन का संकेत', बांकीपुर में भाजपा की हार अहंकार का नतीजा - पूर्णिया कांग्रेस*

पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ‘परिवर्तन का संकेत’, बांकीपुर में भाजपा की हार अहंकार का नतीजा – पूर्णिया कांग्रेस*

पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ‘परिवर्तन का संकेत’, बांकीपुर में भाजपा की हार अहंकार का नतीजा – पूर्णिया कांग्रेस*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियां बिहार ! मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत और बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रतिक्रिया दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष _कुमार आदित्य_ के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता _रंजन सिंह, आश नारायण चौधरी, गौतम वर्मा, अफरोज खान, अखिलेश कुमार_ और _मुंडी मरांडी_ आदि ने संयुक्त बयान में दतिया की जीत को “परिवर्तन की जीत” करार दिया है।
नेताओं ने कहा कि दतिया की यह जीत साफ तौर पर दर्शाती है कि आम जनता का मोह अब भाजपा से भंग हो चुका है। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ से लोग त्रस्त हैं। इन्हीं मुद्दों से नाराज होकर जनता ने अपना फैसला सुनाया है और सत्ता के खिलाफ अपनी नाराजगी मत के माध्यम से जाहिर की है।
वहीं बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर नेताओं ने कहा कि यह हार भाजपा के अहंकार और तानाशाही रवैये का परिणाम है। इन दोनों उपचुनावों में जनता का मिजाज और छात्रों का आंदोलन यह साबित कर चुका है कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। जनता के साथ हिटलरशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार लगातार अपने विरोधियों को निशाना बना रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है, उससे पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ ने इस आक्रोश को और बढ़ा दिया है और समय आने पर जनता ने इसका जवाब वोट से दिया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा कि भाजपा को इतिहास से सीख लेनी चाहिए। जब रावण और कंस का अहंकार नहीं टिका तो भाजपा किस खेत की मूली है। अपने को सबसे बड़ा समझने की भूल भाजपा को भारी पड़ रही है।
नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता इसी तरह जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना फैसला सुनाती रहेगी और कांग्रेस को मजबूत करेगी।

Taza Khabar