उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक जारी है। CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हो रही है। अनुपूरक बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी। बैठक CM आवास पर चल रही है।
➡ दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र का 12वां दिन आज है। आज भी संसद में विपक्ष हंगामा कर सकता है। राम धन गबन मामले पर हंगामे के आसार हैं। सरकार 5 बिल पास कराने की कोशिश करेगी। आयकर संशोधन समेत 5 बिल पास हो सकते हैं। इस सत्र के लिए कुल 8 बिल लिस्ट किए गए थे। एंटी पेपर लीक समेत तीन बिल पास हो चुके हैं।
➡ अयोध्या: अब राम मंदिर निर्माण में घोटाले का आरोप लगा है। पूर्व अकाउंटेंट महिपाल सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 800 करोड़ की जगह 2200 करोड़ रुपए खर्च हुए। पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने SIT को सबूत सौंपे हैं। निर्माण के लिए शुरुआती अनुमान 800 करोड़ था, लेकिन वास्तव में 2200 करोड़ रुपए खर्च हुए। यानी अनुमान से करीब 1400 करोड़ रुपए अधिक खर्च हुए।
➡ बदायूं: 8 KG देशी घी और 125 रुपए लूट मामले में आरोपी कल्लू और कन्हई बाइज्जत बरी हो गए हैं। बदायूं में 41 साल पहले घटना हुई थी। राधेश्याम शर्मा ने 1985 में FIR दर्ज कराई थी। निचली अदालत से आरोपियों को सजा मिली थी। 2 आरोपी हरपाल और हरचंद की मौत हो चुकी है। आरोपियों ने सजा के खिलाफ अपील की थी। 41 साल बाद कल्लू और कन्हई को बाइज्जत बरी किया गया।
➡ दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज कार्यक्रम में शामिल होंगी। वह टीबी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम सुबह 11:15 बजे दिल्ली सचिवालय में होगा।
➡ देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जल्द उत्तराखंड आ सकते हैं। खरगे 8 अगस्त को विशाल जनसभा कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्द्वानी और उधमसिंह नगर विकल्प में शामिल हैं। अंतिम फैसला दिल्ली में हाईकमान लेगा।
➡ गाजियाबाद: BJP सांसद अतुल गर्ग के भाई पर कार्रवाई हुई है। भाई संजीव गर्ग का अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। सीलिंग के बाद भी निर्माण जारी रखा गया था। नक्शे के विरुद्ध निर्माण किया गया था। GDA प्रवर्तन दल ने ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। कार्रवाई लोहिया नगर के बी-ब्लॉक में हुई।
➡ अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे। कृष्ण मोहन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे। देर रात लॉकर में रखी धातुओं का अवलोकन किया गया। सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की जांच की गई। धातुओं की फोटोग्राफी और सूची भी तैयार की गई। सूत्रों के अनुसार 3 दिन से चढ़ावे की धातुओं का सत्यापन जारी है। नई SIT के आने से पहले रिकॉर्ड व्यवस्थित किया जा रहा है।
➡ हापुड़: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। रेलवे कर्मचारी पर धर्म छिपाने का आरोप है। शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया गया है। दोस्त के साथ अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप है। मामला देहात कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
➡ दिल्ली: आउटर नॉर्थ पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश सविंदर उर्फ बाबा उर्फ पागल गिरफ्तार हुआ है। वह नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।
➡ रायबरेली: ज्वैलर की 5 दुकानों पर चोरों ने धावा बोला। शटर काटकर लाखों के आभूषण चोरी कर लिए गए। करीब 2 किलो जेवर चोरी होने की आशंका है। वारदात की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। हाथों में असलहे से लैस शातिर चोर दिखाई दिए। घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे की है।
➡ बदायूं: बिल्सी में हाई टेंशन लाइन का तार गिर गया। लोगों ने वाहनों को छोड़कर भागकर जान बचाई। काफी देर तक सड़क से चिंगारियां निकलती रहीं। घटना बिल्सी नगर के बाबा भट्ठे के पास की है।
➡ दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में आज सुनवाई होगी। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। नए जज के सामने CBI दस्तावेज सौंपेगी। स्पेशल जज अजय गुप्ता मामले की सुनवाई करेंगे।
➡ हापुड़: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दबंगों की गुंडई सामने आई है। बस में घुसकर गुंडों ने जमकर मारपीट की। दो कारों में सवार बदमाशों ने हमला बोला। फायरिंग की गई और एक बाइक सवार को कुचल दिया गया। हमले के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। ताहिर, शाहरुख, आरिफ और अनवार पर केस दर्ज किया गया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की घटना है, पुलिस जांच कर रही है।
➡ दिल्ली: NDA संसदीय दल की बैठक जारी है। पीएम मोदी और अमित शाह बैठक में मौजूद हैं। राजनाथ सिंह समेत सभी बड़े नेता मौजूद हैं। NDA की आज मंगल मिलन बैठक हो रही है। NDA के सभी सांसद बैठक में मौजूद हैं।
➡ वाराणसी: ऑपरेशन के बाद कैंसर मरीज ने छत से कूदकर जान दे दी। कैंसर संस्थान की छत से कूदकर मरीज ने आत्महत्या की। बीमारी से परेशान होकर गलत कदम उठाने की बात सामने आई है। बिहार निवासी राकेश कुमार ने सुसाइड किया। महामना मदन मोहन कैंसर संस्थान से कूदे। 35 वर्षीय राकेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र की है।
➡ बरेली: एडीजी जोन बरेली ने निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में स्थापित कंट्रोल रूम का जायजा लिया। 4700 कैमरों से जोन के कांवड़ रूट पर नजर रखी जा रही है।
➡ लखनऊ: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चल रही योजनाओं को पूरा करेंगे। यह बजट जनहित के काम के लिए है। इस बजट से विकास को गति मिलेगी.

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*