*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर3अगस्त26* डीएम का सख्त निर्देश,एक भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे, 3 से 7 अगस्त तक चलेगा टीडी-डीपीटी अभियान*
*टिटनेस,डिप्थीरिया और काली खांसी जैसी गंभीर बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा के लिए 3 से 7 अगस्त तक जिलेभर के विद्यालयों में स्कूल आधारित टीडी-डीपीटी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।*
*अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ने एक छात्रा को टीका लगवाकर किया।*
*इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान एक भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। जिले के करीब 60 हजार बच्चों को इस अभियान के तहत सुरक्षा कवच मिलेगा।*
*स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 5, 10 और 16 वर्ष की आयु में टीडी-डीपीटी की बूस्टर डोज लगवाना बेहद जरूरी है, जिससे बच्चे टिटनेस, डिप्थीरिया और काली खांसी जैसी जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।*
More Stories
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन