बाँदा2अगस्त26*मवई बुजुर्ग के किसानों की 300 बीघा जमीन रास्ता बंद होने से बाधित*
*बांदा 2अगस्त 26*ग्रामवासियों ने विधायक प्रकाश द्विवेदी को सौंपा ज्ञापन, 1 किलोमीटर पक्का मार्ग बनवाने की मांग*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा – जनपद के *ग्राम मवई बुजुर्ग* के किसानों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कारण खेतों तक रास्ता बंद होने की समस्या को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों का आरोप है कि उनकी निजी भूमिधारी जमीन के एक तरफ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का फ्लाईओवर है। वहीं दूसरी तरफ बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने उस जमीन को अपनी बताकर आम रास्ते में बाउंड्री दीवार बना दी है।
ग्रामवासियों ने बताया कि दीवार बनने से गांव के किसान अपनी लगभग *300 बीघा जमीन* तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे कृषि कार्य और आवागमन दोनों बाधित हो रहे हैं।
किसानों को अपनी फसल बोने और काटने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चाहितारा मोड़ से चिल्ला रोड तक मार्ग बनाने की मांग
किसानों ने विधायक से मांग की है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दूसरी तरफ चाहितारा मोड़ से चिल्ला रोड तक 1 किलोमीटर का पक्का रास्ता बनवाया जाए, ताकि उन्हें अपने खेतों तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
ग्रामवासियों संतोष कुमार सविता, रामजी त्रिवेदी, रामबरण यादव, विनय कुमार, श्रीराम* सहित अन्य ने विधायक से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समस्या का अविलंब निस्तारण कराने और आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की है।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी बांदा के द्वारा ग्रामीणो को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही हम मौके पर जाकर हम इस समस्या का निस्तारण करवाने का काम जरूर करेंगे।
इस मौके पर संतोष कुमार सविता,रामजी त्रिवेदी, श्रीराम,शरवन, सुमित सिंह, राकेश सिंह, दयाराम यादव, छत्रपाल सविता,देवीदीन यादव,पंचा सविता,सुखनंदी, रामदास, ओमप्रकाश,मोलवा,जगदीश, लाखन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*