September 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*

बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*

बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*-पूरा मामला बांदा जनपद के बिसंडा बिजली घर से सामने आया है जहां वर्तमान समय में किसान धान की नर्सरी बेड रोपाई में दिन रात संघर्षरत हैं किन्तु नहरों में पानी न आने से किसानों के पास मात्र विद्युत ही सहारा है पर इस समय बिजली विभाग ठेकदार सिर्फ खानापूर्ति कर शासन प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं ग्रामीण किसानों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने पूर्व में सम्बन्धित विभागीय कर्मचारी अधिकारियों सहित जिला प्रशासन मुख्यमंत्री पोर्टल जनप्रतिनिधियों को पत्र देकर दर्जनों बार सैकड़ों गांवों के लगभग 35 हजार किसान प्रभावित है शिकायतों को अधिकारी की सह पर बिना स्थलीय जांच के मनमुताबिक रिपोर्ट लगाकर शासन प्रशासन को गुमराह करते हुए किसानों को परेशान कर रहे हैं धान की नर्सरी अन्ना जानवरों के द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा रहा है साथ ही सड़को पर अन्ना गौवंशों घूमने से दुर्घटनाओं को दावत दिया जाता है जबकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है कि अन्ना गौवंशों को संरक्षित कराकर भरण पोषण कराया जाए किन्तु जिम्मेदार अधिकारियों के सिर पर जों नहीं रेंगने से गौवंशों सहित किसान दर दर भटक रहा है बुंदेलखंड बांदा में जल जीवन मिशन पूरी तरह से घरों में पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है जबकि जल जीवन मिशन के अधिकारियो के द्वारा कार्यालयों में बैठे बैठे दावा किया जा रहा है कि हर घर नल से पानी मिल रहा है किन्तु जमीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक सहित किसानों ने जनसमस्याओं की जिम्मेदारी अधिकारियों की हीलाहवाली की बात कही अनशनकारी किसानों के बीच चौथे दिन किसानों के बीच जनप्रतिनिधि पहुंच कर उक्त गम्भीर जनसमस्याओं के समाधान हेतु आगे आकर बड़ा दिल दिखाया। वहीं
अनशनकारी किसानों की प्रमुख 14 सूत्रीय मांग पत्र को स्वीकारते हुए मुख्य विकास अधिकारी, अजय पाण्डेय, तहसीलदार अतर्रा, बबेरू , अधीक्षण अभियंता दक्षिणांचल विद्युत बांदा, अधिशासी अभियंता विद्युत अतर्रा, अधिशासी अभियंता जल निगम, उपखंड अधिकारी अतर्रा सहित प्रशासन ने 7 दिनों के अंदर समाधान हेतु लिखित आश्वासन दिया जिस पर किसानों ने अनशन स्थगित कर दिया समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आग्रह किया कि हम अनशन कारी किसानों के साथ यदि धोखा दिया गया तो मजबूरन पुनः बड़े स्तर पर जनांदोलनों के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित अधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधियों की होगी।

इस मौके पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक के साथ राजरानी, विमला, रामप्यारी, मधु कुमारी, हीरिया देवी, शकुंतला, रामनिहोर, अखिलेश मौर्य, सुमित, दीपू, रामचंद्र, अशोक, राजाराम, धीरेन्द्र पटेल, चंद्रकेशन सिंह , राजधर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, बृजकिशोर पटेल, छोटेलाल पटेल, गया प्रसाद पत्रकार,मोहित, सचेंद्र, रामबहोरी शिक्षक, राजकरण पटेल, रामनरेश मौर्य, नवलकिशोर श्यामकिशोर पटेल, अशोक कुमार, रामबाबू, पवन त्रिपाठी, मुलायम यादव, पवन कुमार, संदीप, अंकित, रोहित, अर्जुन कुशवाहा, चंद्रकेशन आदि कई सैकडा लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar