पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्णियाँ के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए।
*31 जुलाई 2026* को आयोजित इस जनसुनवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस कार्यालय पहुंचे आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*40 मामलों का किया निपटारा*
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कुल *40 लोगों* ने अपनी समस्याएं और शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी महोदय ने प्रत्येक मामले का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का आदेश दिया।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता को समय पर न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना है। किसी भी पीड़ित को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए जनसुनवाई को नियमित और प्रभावी बनाया जा रहा है।
*जनता की समस्या ही हमारी प्राथमिकता*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आए मामलों को लंबित न रखा जाए। शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत के निष्पादन की जानकारी भी समय पर दी जाए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो।
पुलिस कार्यालय में हुई इस पहल की आम जनता द्वारा सराहना की गई। लोगों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सीधे सुनवाई से उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*