लखनऊ31जुलाई26*मुंशी प्रेमचंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*
_________________________
*लखनऊ*। खुन-खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, चौक, लखनऊ के हिंदी विभाग द्वारा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के शुभ अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में हिंदी साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना तथा प्रेमचंद के साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान से परिचित कराना था।
प्रतियोगिता में सत्या सिंह (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, प्रियंका (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा शालिनी (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रुचि यादव, डॉ. अंजू यादव एवं डॉ. अंकिता दीक्षित उपस्थित रहीं। हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रियंका एवं डॉ. शालिनी शुक्ला ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान, सामाजिक चेतना तथा हिंदी कथा-साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया l
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें