कौशाम्बी30जुलाई26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम चक सहाबउद्दीनपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
*कौशांबी।* राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने गुरुवार को ग्राम चक सहाबउद्दीनपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता श्याम सिंह की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-78, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता यशवंत सिंह यादव की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-82, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया।
More Stories
कानपुर नगर 15 सितंबर 26*नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन एवं निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *सीमांचल का सितारा डूबा : जनाब अब्दुल ज़लील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण