July 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*

मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*

मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा *आज दिनांक 30.06.2026 को शाम लगभग 4:00 बजे थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास में 02 बसें जो कि हरियाणा परिवहन और उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें थी, उनमें आपस में भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना मथुरा से दिल्ली वाली पट्टी पर हुई थी और दुर्घटना के समय दोनों बसों में 45 यात्री सवार थे। जिनमें से 13 यात्रियों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र कोसीकलां में तत्काल भेजा गया, पुलिस,प्रशासन व NHAI की टीम के द्वारा तत्काल राहत बचाव कार्य किया गया । सभी यात्री खतरे से बाहर हैं व यात्री सकुशल अपने-अपने गंतव्य स्थल पर जा चुके हैं तथा घायलों में से एक महिला यात्री को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा के लिए भिजवाया गया वह भी इस समय खतरे से बाहर है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।*

*बाइटः- क्षेत्राधिकारी छाता मथुरा, भूषण वर्मा ।*

Taza Khabar