July 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 26 जुलाई 26 *सम्मान, सुरक्षा, समानता हिंसा के खिलाफ एकजुट हुआ नेउरा*

पूर्णिया बिहार 26 जुलाई 26 *सम्मान, सुरक्षा, समानता हिंसा के खिलाफ एकजुट हुआ नेउरा*

पूर्णिया बिहार 26 जुलाई 26 *सम्मान, सुरक्षा, समानता हिंसा के खिलाफ एकजुट हुआ नेउरा*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*जेंडर आधारित हिंसा पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम, पंचायत से पुलिस तक सब एक मंच पर*

पूर्णियां बिहार / जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम और समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से सहयोगी संस्था द्वारा शुक्रवार 25 जुलाई को नेउरा थाना परिसर, पटना में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नेउरा थाना क्षेत्र की 5 पंचायतों की महिलाएं, किशोरियां, पंचायत प्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*कार्यक्रम की मुख्य बातें:*

1. *पुलिस की भूमिका और नए कानून*
नेउरा थाना अध्यक्ष *जगदीप कुमार राणा* ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अब IPC की जगह *भारतीय न्याय संहिता BNS* लागू है जिसमें महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त प्रावधान हैं। उन्होंने 112 इमरजेंसी सेवा, 112 इंडिया ऐप और ऑनलाइन शिकायत की जानकारी भी दी। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए OTP और लिंक शेयर न करने की सलाह दी।

2. *कानूनी अधिकार और संवाद*
SI *प्रियंका कुमारी* ने बताया कि पुलिस हर शिकायत को गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा कि परिवार को चाहिए कि वे बच्चियों से खुलकर बात करें ताकि वे डर के बिना अपनी समस्या बता सकें।

3. *समाज और पंचायत की जिम्मेदारी*
ग्राम सरपंच *गुड्डू उर्फ शमीम* ने कहा कि हिंसा की घटना को छिपाएं नहीं, तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दें। पंचायत स्तर पर मिलकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

4. *किशोरियों को आत्मविश्वास की सीख*
संस्था की बोर्ड मेंबर *शिल्पी कुमारी* ने किशोरियों से कहा कि शिक्षा जारी रखें, अपने अधिकारों को जानें और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएं। माता-पिता से बच्चों को समय देने और दोस्त की तरह पेश आने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की संचालक *रजनी* ने किया। उन्होंने कहा कि जेंडर आधारित हिंसा रोकना सिर्फ कानून का काम नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद के लिए एक *सुझाव पेटी* भी रखी गई, जिसमें लोग बिना नाम बताए अपनी राय और समस्या लिखकर डाल सकते हैं।

*पुअनि मोहित कुमार* ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि सुरक्षित समाज तभी बनेगा जब पुलिस, पंचायत, समुदाय और संस्था मिलकर काम करेंगे।
कार्यक्रम में SI अनिल कुमार सिंह, म०सि० शालिनी, नीतू, अमृता, मोनिका, BHG सपना, विशाखा समेत सहयोगी संस्था की टीम के धर्मेंद्र, लाजवंती, रूबी, शारदा, वर्षा, निधि, इशिका, निर्मला, बिंदु आदि मौजूद थे।
समापन में सभी ने महिलाओं और किशोरियों के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया।

Taza Khabar