July 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 25 जुलाई26*छात्रों की जीत, शिक्षा की जीत*

पूर्णिया बिहार 25 जुलाई26*छात्रों की जीत, शिक्षा की जीत*

पूर्णिया बिहार 25 जुलाई26*छात्रों की जीत, शिक्षा की जीत*

*शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से पूर्णिया में छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी कामयाबी: अली अहमद

मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

पूर्णियां बिहार : शिक्षा के अधिकार की इस लड़ाई में आखिरकार छात्रों की आवाज़ बुलंद हुई है।
आज पूर्णिया में छात्रों के शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि जब युवा अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाते हैं, तो बदलाव संभव होता है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ छात्रों के संघर्ष को एक महत्वपूर्ण जीत मिली है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता *मोहम्मद अली अहमद खान* ने कहा कि यह जीत केवल छात्रों की नहीं, बल्कि शिक्षा, न्याय और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। छात्रों ने अनुशासन और शांति के साथ अपनी बात रखकर पूरे बिहार को एक मिसाल दी है।
उन्होंने आगे कहा कि संघर्ष यहीं नहीं रुकेगा। यह तब तक जारी रहेगा जब तक हर छात्र को न्याय और बेहतर शिक्षा नहीं मिल जाती। सरकार को अब शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव करने होंगे।
छात्रों के इस शांतिपूर्ण आंदोलन की पूरे शहर में सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि युवाओं की यह एकजुटता आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की शुरुआत बनेगी।

Taza Khabar