पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *सतर्कता से टला बवाल*
*आंदोलन शांतिपूर्ण, मीडिया से दुर्व्यवहार निंदनीय*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया में हुए आंदोलन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा उपद्रव टल गया। तनावपूर्ण स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सुरक्षा में तैनात सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
आंदोलनकारी छात्रों ने अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के समक्ष रखा। छात्र प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आश्वासन मिलने के बाद छात्र शांतिपूर्वक वापस लौट गए। छात्रों का यह जिम्मेदार और अनुशासित व्यवहार सराहनीय है। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है।
हालांकि आंदोलन के दौरान कुछ बाहरी और असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। ऐसे तत्व किसी भी जन आंदोलन की मूल भावना को नुकसान पहुंचाते हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करते हैं। प्रशासन ने सूझबूझ से काम लेते हुए स्थिति को नियंत्रित कर एक बड़ी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया।
*मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार की निंदा*
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दुखद पहलू रहा कि अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पत्रकार घटनास्थल पर किसी का समर्थन या विरोध करने नहीं, बल्कि सच्चाई को जनता तक पहुंचाने के लिए जाते हैं। समाचार संकलन कर रहे पत्रकारों के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की या उनके काम में बाधा डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
*प्रेस क्लब पूर्णिया* मीडिया कर्मियों के साथ हुए दुर्व्यवहार की घोर निंदा करता है। प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मीडिया कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
प्रेस क्लब पूर्णिया आंदोलनकारी छात्रों से भी अपील करता है कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाएं और अपने आंदोलन में बाहरी तत्वों को प्रवेश न करने दें। साथ ही सभी नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी अफवाह या भड़काऊ सूचना पर विश्वास न करें और पूर्णिया की शांति, सौहार्द एवं सामाजिक एकता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

More Stories
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर25जुलाई26*रेलवे समपार संख्या-78 सात दिनों तक रहेगा बंद, अनुरक्षण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई26*छात्रों की जीत, शिक्षा की जीत*