पंजाब25जुलाई26*मेयर बनने के बाद पूजा वधवा को बधाई देने वालों के लगे तांते
संदीप जाखड़ को एडवोकेट जीवन जोत बजाज व संजय उर्फ राजू ने दी बधाई
अबोहर 25 जुलाई (शर्मा, सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों पर नगर निगम मेयर के चुनाव 21 जुलाई को फाजिल्का में हुए थे जिसमें भाजपा को एमएलए सहित 29 वोट प्राप्त हुए जबकि आम पार्टी को 20 सहित 1 आजाद व 1 कांग्रेस का वोट मिला था। अधिकारियों की निगरानी में पूजा वधवा को मेयर व धर्मवीर मलकट को सीनिय डिप्टी मेयर व दीपक छापोला को डिप्टी मेयर बनाया गया। 24 जुलाई को नव नियुक्त मेयरों ने विधायक संदीप जाखड़ की मौजूदगी में अपना पद्भार संभाला। मेयर बनने पर पूजा वधवा को बधाई देने वालों के तांते लगे रहे। इस दौरान पूजा वधवा के देवरों व अन्य रिश्तेदारों ने भी उन्हें बधाई दी। पूर्व पार्षद सोनू अरोड़ा ने सीनियर डिप्टी मेयर धर्मवीर मलकट का मुंह मीठा करवाया। इसके अलावा एडवाकेट जीवनजोत बजाज व संजय उर्फ राजू ने विधायक संदीप जाखड़ को बधाई दी।
फोटो:4, पूजा वधवा, धर्मवीर मलकट व विधायक संदीप जाखड़ को बधाई देते शुभचिंतक।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक