July 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली21 जुलाई 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली21 जुलाई 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली21 जुलाई 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

● एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सरकार छात्रों के साथ खड़ी है, नीट पेपर लीक राष्ट्रीय चिंता का विषय है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए

● कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 84वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं

● दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया, उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल गठित होगा

● छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की, संसद में चर्चा कराने की मांग की

● राहुल गांधी ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा, युवाओं की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाई जाएगी, प्रधानमंत्री से माफी की मांग की

● केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आरएमएल अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों का हाल जाना, चिकित्सकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की

● इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, लोकतंत्र की जननी बच्चों पर लाठियां नहीं चलाती, पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए

● सोनम वांगचुक के समर्थन में चिकित्सक संगठनों ने कहा, अस्पताल इलाज की जगह है, इसे हिरासत केंद्र की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए

● जंतर-मंतर और शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन तेज, दिल्ली कूच की तैयारी, हरियाणा में सीमाएं सील, कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर लंबा जाम

● सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग पर भूस्खलन से 10 मजदूरों की मौत, 17 अब भी फंसे, बचाव अभियान जारी

● उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार, छह सांसदों के शिंदे गुट में जाने को चुनौती

● अमेरिका ने स्वीकार किया कि ईरानी हमलों में उसके 100 सैनिक घायल हुए, सुरक्षा कारणों से जानकारी देर से सार्वजनिक की गई

● मध्य प्रदेश और राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय, जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से दो दिन में 23 लोगों की मौत, असम में बाढ़ से 1.7 लाख लोग प्रभावित

● भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते रहे

Taza Khabar